menu-icon
India Daily

सोशल मीडिया रील के चक्कर में कार की छत पर कर रहा था स्टंट, गुरुग्राम पुलिस ने निकाली हेकड़ी

सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने के चक्कर में लोगों की लापरवाही अब बढ़ती जा रही है. युवा लोग वायरल होने के लिए खतरनाक स्टंट करते हैं, जिससे अपनी और दूसरों की जान को खतरा हो रहा है.

Shilpa Shrivastava
सोशल मीडिया रील के चक्कर में कार की छत पर कर रहा था स्टंट, गुरुग्राम पुलिस ने निकाली हेकड़ी
Courtesy: X

गुरुग्राम: सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने के चक्कर में लोगों की लापरवाही अब बढ़ती जा रही है. युवा लोग वायरल होने के लिए खतरनाक स्टंट करते हैं, जिससे अपनी और दूसरों की जान को खतरा हो रहा है. गुरुग्राम पुलिस ने अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक युवक ने चलती कार की छत पर बैठकर खतरनाक स्टंट किया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और सदर थाने में केस दर्ज कर लिया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक कार की छत पर बैठा है, जो न सिर्फ खुद के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों के लिए भी बड़ा खतरा था.

पुलिस ने की कार्रवाई:

पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे नोटिस जारी किया जा रहा है. पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करके सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गुरुग्राम पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर कार की छत पर बैठना, तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना या दूसरों की जान को खतरे में डालना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे सभी मामलों में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी.

गुरुग्राम में बढ़ रहे सड़क हादसे: 

सड़क सुरक्षा समिति की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्षों की तुलना में गुरुग्राम में सड़क दुर्घटनाओं में 9% की भारी बढ़ोतरी हुई है. बीते दो सालों में सड़क हादसों में कुल 952 लोगों की मौत हो चुकी है. शहर की चार मुख्य सड़कों पर 20% से ज्यादा हादसे रात के समय होते हैं. 

पुलिस का संदेश: 

गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि वायरल होने के चक्कर में लोगों की लापरवाही अब जिंदगी छीन रही है. सोशल मीडिया के लिए स्टंट न करें. अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें. ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं.