West Bengal Assembly Election 2026

दिल्ली में कल इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, इन नंबरों पर फोन कर मंगा सकते हैं पानी का टैंकर

दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट कर कहा, यूजीआर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम के कारण 9 मार्च 2026 को दिल्ली के कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

pinterest
Sagar Bhardwaj

दिल्ली जल बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. बोर्ड के मुताबिक 9 मार्च को दिल्ली के 12 से अधिक इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इन इलाकों में पीतमपुरा, शालीमार बाग, A3 ग्रीन अपार्टमेंट, BG1/SFS पश्चिम विहार, केशवपुरम, लॉरेंस रोड, त्रिनगर, रामपुरा, अशोक विबाह, डी ब्लॉक करमपुरा, और 444 (लाल क्वार्टर)/208 मादीपुर शामिल हैं.

क्यों प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति

दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट कर कहा, यूजीआर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम के कारण 9 मार्च 2026 को दिल्ली के कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी.  निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी पहले से ही जमा कर लें। असुविधा के लिए हमें खेद है और आपके सहयोग के लिए धन्यवाद.

बोर्ड ने कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हैं  जिन पर कॉल कर जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर भी मंगाए जा सकते हैं.

जरूरत पड़ने पर आप सेंट्रल कंट्रोल रूम से 1916, 23527679, 23538495 पर संपर्क कर सकते हैं.

वहीं अशोक विहार के निवासी टैंकर के लिए 27304656, 24306089

पश्चिम विहार: 25274679, 25275259, 25275260

पंजाबी बाग के निवासी 25223658 पर संपर्क कर सकते हैं.