Budget 2026

दिल्ली-NCR में पश्चिमी विक्षोभ का कहर! सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

दिल्ली NCR में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सुबह-सुबह बारिश ने अपनी हाजरी दर्ज करा दी है. ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ी है. हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही यलो अलर्ट जारी कर दिया था. मौसम विभाग ने अगले दिनों में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री तक गिरने की आशंका जताई है.

social media
Kuldeep Sharma

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के लोग इन दिनों हर दिन बदलते मौसम की मार से परेशान हैं. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण पहले ही बादल छाए हुए थे और आज सुबह से ही हल्की बारिश ने दस्तक दे दी है. ठंडी हवाएं सांए-साएं चल रही हैं जिससे ठिठुरन बढ़ गई है.

मौसम विभाग के अनुसार 1 से 7 फरवरी तक तीन पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा सकते हैं, जिससे हिमालय में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो होगी. पहले विक्षोभ का असर 31 जनवरी से 3 फरवरी तक रह सकतै है. बरसात के बाद ठंड ज्यादा बढ़ सकती है, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों की फिर से जरूरत पड़ सकती है.

बारिश और सर्दी का मिला-जुला असर

आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में कोहरा और धुंध छाई रही. बारिश की बूंदें गिरने से शहर की सड़कें गीली हो गईं. साथ ही हल्की हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड और तेज हो गई हैं. लोग अपने घरों से छाते लेकर निकल रहे हैं. वहीं शाम होते-होते सर्दी बढ़ ने के कारण अलाव जलाकर लोग खुद को गर्म रखने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं.

मौसम पूर्वानुमान में  हुआ बदलाव

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले तीन दिन लगातार बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन अब अनुमान बदल गया है. अब मौसम विभाग ने रविवार तक ही बारिश का अनुमान लगाया है. उसके बाद मौसम साफ होने लगेगा. मौसम विभाग के अनुसार तीन पश्चिमी विक्षोभ में पहला अभी एक्टिव है और दूसरा भी असर दिखा रहा है. जबकि तीसरा 5 फरवरी से आने की संभावना है. मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है,  चलते लोग सतर्क हैं.

जनवरी 2026 की ठंड ज्यादा सख्त

इस साल जनवरी महीना पिछले साल से काफी ज्यादा ठंडा रहा. एवरेज अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री और न्यूनतम 6.8 डिग्री दर्ज किया गया. 2025 में यह 21.1 और 8.5 डिग्री दर्ज किया गया था. मतलब इस बार ठंड ने पहले से ज्यादा परेशान किया है. बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने जनवरी को और ज्यादा सर्द और यादगार बना दिया है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

1 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री रहने की आशंका है. 2 फरवरी को 11-13 और 3 फरवरी को 10-12 डिग्री तक पारा गिर सकता है. वहीं 4 फरवरी को 8-10 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना जताई गई है. 5-6 फरवरी को 7-9 डिग्री के बीच तापमान रह सकता है. इन दिनों 5-10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.