बारिश से शुरु हुआ दिल्ली-एनसीआर का दिन, लोधी रोड से रिंग रोड तक जमकर बरसे बादल
Delhi NCR Rain: गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. IMD ने दिन में बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने दिन के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है.
Delhi NCR Rain: गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. IMD ने दिन में बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने दिन के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है. आज सुबह दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में और बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी के अनुसार, अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर में ज्यादातर जगहों पर बारिश होने की संभावना है.
आईएमडी ने कहा, "नाउकास्ट मैप में अगले 3 घंटों में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना लिखी है." अभी का तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस है. आईएमडी के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश:
आज दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई. कई जगहों के विजुअल सामने आए हैं जिसमें इंडिया गेट, रिंग रोड, लोधी रोड, लाजपत नगर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा शामिल हैं.
Also Read
दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर जमकर हुई बारिश:
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट:
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई उत्तरी जिलों बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, लखीमपुर, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने बुधवार और गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ज्यादातर जगहों और पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी ने कहा कि 15 अगस्त से बारिश थोड़ी कम हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.