दिल्ली में 16 साल की लड़की से बस में गैंगरेप का आरोप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

Greater Noida Bus Gang Assault Case: ग्रेटर नोएडा में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, यह मामला 4 अगस्त का है. गैंगरेप के आरोपी बस के ड्राइवर और कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Pinterest
Shilpa Srivastava

दिल्ली में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, यह मामला 4 अगस्त का है. गैंगरेप के आरोपी बस के ड्राइवर और कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों की पहचान कुलदीप और संदीप के रूप में हुई है. दोनों पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें गैंगरेप, अपहरण और मारपीट समेत कई शामिल हैं. यह घटना कश्मीरी गेट इलाके में एक स्लीपर बस में हुई.

पुलिस ने बताया कि लड़की यूपी के मैनपुरी में रहती है. पढ़ाई को लेकर उसकी मां ने उस डांट दिया था, जिसके बाद वो बिना बताए घर से निकल गई थी. वो अपने रिश्तेदार के पास जा रही थी, जो नोएडा सेक्टर-63 में रहते हैं. इसी बीच भारी बारिश और अंधेरे के चक्कर में वो गलत जगह उतर गई. फिर उसे एहसास हुआ कि वो गलत जगह उतर गई है. उसने एक स्लीपर बस को रोका. यह बस मरम्मत के बाद लौट रही थी. वह उस बस में चढ़ गई. इस समय बस खाली थी.


बस में अकेली थी लड़की:

पुलिस ने बताया कि लड़की नोएडा सेक्टर-63 की तरफ जा रही थी, तभी उसने इस बस को रोका और उसमें बैठ गई. बस चलने के कुछ समय बाद कंडक्टर ने उसके साथ गलत व्यवहार किया. इसके बाद दोनों ने ही उसके साथ गैंगरेप किया. लड़की ने पुलिस को बताया कि उन दोनों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी. इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास छोड़कर फरार हो गए.

बस की हो रही फोरेंसिक जांच:

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया है. बस को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस ने बस के रूट से जुड़े CCTV फुटेज भी जुटाए हैं. अधिकारियों के अनुसार, बस में स्लीपर सीटों पर पर्दे लगे हुए थे और जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण फोरेंसिक सबूत भी मिले हैं. बाल कल्याण समिति की मदद से लड़की को उसके माता-पिता के पास पहुंचा दिया गया है, जबकि दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं.