IGI एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लागू, इंडिगो फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. यह कदम विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट द्वारा इंजन में संभावित खराबी की सूचना दिए जाने के बाद उठाया गया है.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. बता दें कि विशाखापत्तनम से इंडिगो की एक फ्लाइट आ रही थी, जिसमें अचानक इंजन फेलियर की सूचना मिली। इस सूचना के बाद ही यह कदम उठाया गया, सूत्रों के अनुसार, विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे इंजन फेल होने की आशंका बढ़ गई थी. दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. दमकल विभाग को सुबह 10:53 बजे एक कॉल आई. विभाग ने जानकारी दी है कि विमान लैंड कर चुका है.

इस इंडिगो विमान को लैंडिंग में प्रायोरिटी देने के लिए बाकी की फ्लाइट्स को डिले किया गया. एयरपोर्ट प्रशासन विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. फ्लाइट में सवाल यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है.

खबर अपडेट हो रही है...