राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से आतंकी हमले की तैयारी की जा रही है. खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा, राजधानी के लाल किले पर आई ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहे हैं. कुछ महीने पहले भी आतंकियों ने चांदनी चौक के पास आतंकी हमले को अंजाम दिया था. इस हमले में 9 लोगों की जान चली गई थी, वहीं दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
दिल्ली में नवंबर में हुए हमले के बाद एक बार फिर से चांदनी चौके के एक मंदिर और लाल किले पर धमाके की तैयारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक आतंकी संगठन इस्लामाबाद के मस्जिद में हुए हमले का बदला लेने के लिए यह प्लान तैयार कर रहे हैं. उनकी इन याजनाओं को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर समेत सभी सीमाओं पर सुरक्षा मजबूत कर दी गई है. तो चलिए इस मुद्दे को और बेहतर तरीके से समझने के लिए इंडिया डेली के इस रिपोर्ट को देखते हैं.