Weather IMD US Israel Iran War

दिल्ली: MCD मेयर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, क्या रची जा रही खौफनाक साजिश?

गुरुवार को दिल्ली की मेयर (MCD) की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ. ईमेल में दिल्ली और आसपास के कुछ स्थानों पर विस्फोट की आशंका जताई गई थी.

Pinterest
Shilpa Srivastava

दिल्ली: गुरुवार को दिल्ली नगर निगम के मेयर को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली. खबरों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने बताया कि ईमेल में दिल्ली और आस-पास के इलाकों में कुछ जगहों पर संभावित धमाकों का जिक्र था. जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर डॉ. एसपी मुखर्जी सिविक सेंटर की तलाशी ली. इसके साथ ही सेंटर के अलावा उसके आस-पास के इलाकों में तुरंत सुरक्षा जांच की. 

पुलिस ने बताया, "पूरी इमारत जिसमें ऑफिस, कॉमन एरिया और पार्किंग की जगहें शामिल हैं,  अच्छी तरह से तलाशी ली गई." उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक चीज नहीं मिली. परिसर की जांच के बाद उसे सुरक्षित घोषित कर दिया गया. पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. कर्मचारियों को ज्यादा सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.

पुलिस ने की न घबराने की अपील:

एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. ईमेल के स्रोत की तकनीकी जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में मामला अफवाह या अनावश्यक दहशत फैलाने की कोशिश प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

2026 में दूसरी बार आया मेल:

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब दिल्ली मेयर के ऑफिस में ऐसा ईमेल आया हो. इससे पहले भी 1 अप्रैल, 2026 को अधिकारियों को खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से इसी तरह की धमकी भरा लेटर आया था. पुलिस और बम निरोधक टीमों समेत अधिकारियों ने सिविक सेंटर पत्र मिला था. पुलिस और बम निरोधक टीमों सहित अधिकारियों ने सिविक सेंटर की अच्छी तरह से जांच की और कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली.