दिल्ली महिला समृद्धि योजना: रक्षा बंधन से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500
दिल्ली सरकार रक्षा बंधन के मौके पर महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना शुरू करने जा रही है. इसका नाम है महिला समृद्धि योजना. इस योजना के तहत गरीब और कमजोर परिवार की महिलाओं को हर महीने ₹2,500 सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाएंगे.
Delhi Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली सरकार रक्षा बंधन के मौके पर महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना शुरू करने जा रही है. इसका नाम है महिला समृद्धि योजना. इस योजना के तहत गरीब और कमजोर परिवार की महिलाओं को हर महीने ₹2,500 सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाएंगे. माना जा रहा है कि यह योजना 28 अगस्त को शुरू की जाएगी. सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना की शुरुआत कर सकते हैं.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद के लिए यह योजना ला रही है. इस योजना से दिल्ली की करीब 20 से 22 लाख महिलाओं को लाभ मिलने वाला है. सरकार ने इस योजना के लिए साल 2026-27 में ₹5,110 करोड़ रुपये का बजट रखा है. सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी तैयार कर लिया है.
कौन-कौन सी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं?
-
सरकार ने योजना के लिए कुछ शर्तें बनाई हैं. पात्र महिलाओं को ये बातें पूरी करनी होंगी:
Also Read
- Delhi Weather: दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत, आज फिर होगी झमाझम बारिश; 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- दिल्ली में भारी बारिश के बाद मौसम हुआ गुलजार, उमस से मिली बड़ी राहत; कर्तव्य पथ पर दिखा खूबसूरत नजारा
- 'मायके से बात करने पर लगा रखी थी पाबंदी...', दिल्ली दहेज हत्याकांड में भाई ने जीजा पर लगाए ये गंभीर आरोप
-
उम्र 21 से 60 साल के बीच हो
-
परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से ₹3 लाख के बीच हो
-
महिला दिल्ली की रहने वाली हो
-
राशन कार्ड रखने वाली महिलाओं को प्राथमिकता मिल सकती है
कौन-कौन सी महिलाएं नहीं ले सकतीं योजना का लाभ?
-
सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं
-
इनकम टैक्स भरने वाली महिलाएं
-
पहले से सरकारी पेंशन ले रही महिलाएं
-
जिनके पास कार है
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन लिए जाएंगे. आवेदन के लिए महिलाओं को ये दस्तावेज और जानकारी देनी होगी:
-
आधार कार्ड
-
नाम और जन्म तारीख
-
पिता या मां का नाम
-
वैवाहिक स्थिति (शादीशुदा या अविवाहित)
-
मोबाइल नंबर
-
ईमेल आईडी
-
दिल्ली में कितने समय से रह रही हैं
-
आधार से लिंक बैंक खाता
-
स्व-घोषणा फॉर्म
यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का बड़ा कदम मानी जा रही है. दिल्ली सरकार का कहना है कि पैसा सीधे बैंक खाते में आएगा, जिससे बीच में कोई कटौती या भ्रष्टाचार नहीं होगा. रक्षा बंधन के दिन शुरू होने वाली यह योजना महिलाओं के लिए त्योहार का तोहफा साबित हो सकती है.