दिल्ली: नंद नगरी में बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा, 27 साल के युवक की मौत

पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी डिपो के पास एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक 27 साल का मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

ANI X
Shilpa Srivastava

दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी डिपो के पास एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक 27 साल का मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, हादसा नंद नगरी डिपो क्षेत्र में हुआ. बस ने अचानक कई वाहनों को पीछे से टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई. 

घायलों को तुरंत गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने विनीत नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया. रोहित और सूरज नाम के दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है. हादसे के बाद की एक वीडियो में बस का सामने का शीशा टूटा हुआ और एक मोटरसाइकिल बस के पहियों के नीचे फंसी दिख रही है. 


पुलिस ने बयान में आगे कहा, “क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया और जरूरी सबूत इकट्ठा किए. PS नंद नगरी में कानून के सही नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है. मामले की आगे की जांच जारी है.”