CJP के 'संसद चलो' मार्च में बवाल! भीड़ के बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस का लाठीचार्ज
CJP का जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन अब उग्र रूप ले चुका है. 'संसद चलो' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया.
कॉकरोच जनता पार्टी का कई दिनों से चल रहा प्रदर्शन अब व्यापक रूप ले चुका है. जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में पहुंची भीड़ अब पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी है.
सीजेपी का 'संसद चलो' मार्च शुरू हो गया है. इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे लोग बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास करते नजर आए. वहीं उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया.
सोनम वांगचुक की पत्नी ने प्रदर्शनकारियों से की तीन मांग
मिली जानकारी के मुताबिक मार्च के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो भी प्रदर्शन में शामिल हुईं. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आंदोलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा सुधारों की मांग को मजबूती से उठाना है. उन्होंने कहा कि आज तीन बातें सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं. पहला, मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से हो. दूसरा, शिक्षा जैसे अहम मुद्दे पर सभी का ध्यान बना रहे. तीसरा, सभी लोग सतर्क रहकर अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखें.
Also Read
- 3 लाख या उससे भी ज्यादा होगी तनख्वाह...! भारत में बुलेट ट्रेन पायलट बनने पर मिलेगी इतनी सैलरी, जानें ड्यूटी की पूरी डिटेल्स
- पिता अस्पताल में... इधर बेटे की बेरहमी से हत्या, जंगल में कट्टे से ढका मिला शव; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- सोनम वांगचुक आज ही कर देंगे अपना अनशन खत्म! इन तीन शर्तों के पूरा होने पर ही खत्म होगी हंगर स्ट्राइक