सर्दी-बुखार के बाद अस्पताल पहुंची मासूम, जांच में निकला स्वाइन फ्लू; जानें ICMR ने क्या कहा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में करीब तीन साल की बच्ची में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई है. बच्ची निजी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है. परिजनों की निगरानी जारी है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. निजी अस्पताल में भर्ती दो साल 11 महीने की बच्ची की जांच में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई है. परिवार बच्ची को सर्दी और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल लेकर पहुंचा था. डॉक्टरों ने लक्षणों को देखते हुए जांच कराने की सलाह दी. रिपोर्ट आने के बाद बच्ची को अलग वार्ड में रखा गया है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई गई है.
जांच में सामने आया संक्रमण
अधिकारियों के मुताबिक बच्ची को सर्दी और बुखार की शिकायत थी. उसे इलाज के लिए दुर्ग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों को स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर जांच कराई गई. रिपोर्ट में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके बाद अस्पताल में बच्ची को अन्य मरीजों से अलग रखा गया है. डॉक्टर उसकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
बच्ची की हालत स्थिर
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित बच्ची की स्थिति फिलहाल स्थिर है. उसे अलग वार्ड में रखकर उपचार और निगरानी की जा रही है. बच्ची के परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग संक्रमण के संभावित संपर्कों और परिवार की स्थिति की जानकारी जुटा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते कदम उठाए जा सकें.
Also Read
- सील भी नहीं खोली और पेपर भी लीक! IGKV प्रोफेसर ने एंडोस्कोपिक कैमरे से बनाया वीडियो
- छत्तीसगढ़ के एक गांव से KBC की हॉट सीट तक पहुंचे योगेश, जानें 50 लाख जीतने के बाद क्यों छोड़ दिया खेल
- राखी की डोर में बंधी इंसानियत, 32 साल से एक मुस्लिम परिवार दे रहा एकता का संदेश; कहानी जानकर कहेंगे यही है असली भारत
दिल्ली में भी सामने आए मामले
दुर्ग में मामला सामने आने के बीच दिल्ली में भी स्वाइन फ्लू के कई मामले सामने आने की जानकारी दी गई है. हालांकि, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने एच1एन1 को लेकर राहत की बात कही है. वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल वायरस के किसी नए प्रकार की पहचान नहीं हुई है. इसलिए लोगों को घबराने के बजाय सामान्य सावधानी बरतने की जरूरत है.
ICMR ने नए स्ट्रेन से किया इनका
ICMR के वैज्ञानिकों ने कहा कि एच1एन1 के सामने आए वायरस प्रकार नए नहीं हैं और साल 2025 से इनके मामले देखे जा रहे हैं. मौसमी इन्फ्लूएंजा आम तौर पर ऐसा संक्रमण है, जो उचित देखभाल और आराम के साथ ठीक हो जाता है. इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, सिरदर्द और शरीर में दर्द शामिल हैं.
बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी
वैज्ञानिकों ने छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. इन लोगों में संक्रमण के कारण परेशानी बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है. ऐसे में लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है. दुर्ग में संक्रमित बच्ची की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर रख रहा है.