बदले में पागल पति! पत्नी का अश्लील AI वीडियो बनाकर किया वायरल, फिर जो हुआ...

अंबिकापुर के एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को बदनाम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया. उसने c से अपनी पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

Pinterest
Meenu Singh

अंबिकापुर: आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लोगों की आम जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है. जहां एक ओर यह आम जन जीवन को आसान बना रहा है तो वहीं दूसरी ओर इसका काफी हद तक दुरुपयोग भी हो रहा है. उसका गलत इस्तेमाल कई बार खतरनाक रूप ले लेता है.

ऐसा ही एक चौकाने वाला मामला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से सामने आ रहा है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को बदनाम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया. उसने AI से अपनी पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. इस घटना ने न सिर्फ साइबर सुरक्षा बल्कि डिजिटल नैतिकता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

इंस्टाग्राम खोलते ही महिला रह गई हैरान

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी का AI से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. घटना के बाद पीड़िता ने बताया कि 10 मई की सुबह जब उसने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट देखा, तो उसके होश उड़ गए. वहां उसकी तस्वीरों से छेड़छाड़ करके बनाया गया एक आपत्तिजनक वीडियो उसकी फीड में आया. उसकी अश्लील वीडियोज पोस्ट किए गए थे. जिसे देखकर महिला चौंक गई. जांच करने पर महिला को पता चला कि ये वीडियो उसके ही पति की इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड किए गए थे, ये जानकर महिला हैरान रह गई. 

बदनाम करने की थी साजिश

महिला का आरोप है कि आरोपी पति ने जानबूझकर उसे बदनाम करने के इरादे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के उद्देश्य से यह हरकत की थी. हालांकि कुछ समय बाद वीडियो हटा दिया गया, लेकिन तब तक पीड़िता ने स्क्रीनशॉट और अन्य चीजें सबूत के तौर पर सुरक्षित रख लिए थे.

पुलिस ने दर्ज किया गंभीर मामला

इस घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई. कोतवाली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया. पुलिस अब पीड़िता के पति की सोशल मीडिया एक्टिविटी, डिजिटल फुटप्रिंट और तकनीकी एविडेंस की जांच में जुट गई है.

2013 में हुई थी शादी

बता दें महिला की शादी साल 2013 में हुई थी. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में खटपट चल रही थी. ये तनाव इतना बढ़ गया कि बात तलाक तक पहुंच गई. मामला अदालत में पहुंचने के बाद पति ने पत्नी से बदला लेने की ठान ली, जिसके बाद उसने इस हरकत को अंजाम दिया.