गोरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 67 पुलिसकर्मियों के तबादले, SP मनोज खेलारी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
पुलिस अधीक्षक मनोज खेलारी के निर्देश पर जारी किए गए तबादला आदेश में विभिन्न थानों और चौकियों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस लिस्ट में आरक्षक, प्रधान आरक्षक, उप निरीक्षक सहित कई रैंकों के पुलिसकर्मी शामिल हैं. आदेश के अनुसार सुरेश ध्रुव को मरवाही थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है.
छत्तीसगढ़: गोरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है. पुलिस अधीक्षक मनोज खेलारी ने 67 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं. इस फेरबदल का मकसद जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाना है.
गोरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 67 पुलिसकर्मियों के तबादले
पुलिस अधीक्षक मनोज खेलारी के निर्देश पर जारी किए गए तबादला आदेश में विभिन्न थानों और चौकियों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस लिस्ट में आरक्षक, प्रधान आरक्षक, उप निरीक्षक सहित कई रैंकों के पुलिसकर्मी शामिल हैं. आदेश के अनुसार सुरेश ध्रुव को मरवाही थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं रामनिवास राठौर को कोटमी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा शनिप रात्रे को साइबर सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
SP मनोज खेलारी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
साइबर सेल को मजबूत करने का यह कदम जिले में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए उठाया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह तबादला केवल नियमित प्रक्रिया नहीं है. इसका मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाना और क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना है. नए स्थान पर पदस्थापना से पुलिसकर्मियों में नई ऊर्जा आएगी और वे अपने काम को और ज्यादा जिम्मेदारी के साथ निभा सकेंगे. साथ ही थानों-चौकियों की कार्यप्रणाली भी सुधरेगी, जिससे आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी.
Also Read
इसी तरह जांजगीर-चांपा जिले में भी पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने 106 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं. इस बदलाव में उप निरीक्षक (SI) और सहायक उप निरीक्षक (ASI) समेत कई कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. जांजगीर-चांपा के एसपी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत, चुस्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से किया गया है.