'मुझे रोकने की कोशिश की...', पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच अंबेडकर हॉस्टल पहुंचे राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की. लेकिन वे मुझे रोक नहीं पाए क्योंकि आपकी ताकत (अल्पसंख्यक समुदाय) मुझ पर नजर रख रही है.
राहुल गांधी बिहार के दरभंगा पहुंचे हैं. शिक्षा संवाद के आयोजन स्थल पहुंचे से पहले राहुंल गांधी को रोका गया. प्रशासन ने राहुल गांधी को अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद भी राहुल गांधी पैदल ही छात्रावास पहुंचे और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के बावजूद भी छात्रों को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि मुझे यहां आने से रोका गया. एनडीए की सरकार मुझे यहां आने नहीं देना चाहती थी, लेकिन मेरे साथ आपलोग हैं तो मुझे कोई रोक नहीं सकता.
राहुल गांधी ने कहा कि मुझे ये पता है कि दलित छात्रों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है. हमारी सरकार बिहार में बनेगी तो सबकुठ ठीक होगा. किसी दलित छात्र के साथ गलत नहीं होगा. कांग्रेस ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि राहुल गांधी से भाजपा-जदयू सरकार इतना डर गई है कि शिक्षा न्याय संवाद को उसने अपराध घोषित कर दिया है.