Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

किसी भी सूरत में हाजीपुर से चुनाव लड़ूंगा, पशुपति पारस के इस ऐलान से मचा भूचाल

Pashupati Paras Ultimatum To NDA: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पशुपति पारस ने एनडीए को अल्टीमेटम देते हुए एक बड़ा एलान किया है. परास के इस ऐलान के बाद सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो चुकी है कि क्या पशुपति पारस अब एनडीए ने अलग होने वाले हैं.

India Daily Live

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने किसी भी सूरत में हाजीपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. पशुपति पारस ने NDA को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि तीसरी लिस्ट में अगर उनके नाम पर विचार नहीं किया गया तो वह कहीं भी जाने को तैयार हैं. उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी भी सूरत में हाजीपुर से चुनाव लड़ूंगा.

पशुपति पारस ने कहा कि हम अभी तक एनडीए गठबंधन के साथ हैं, हमने 2014 से अब तक मित्रता निभाई. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आदर करता हूं. हमारे दल से पांच सांसद हैं. अगर हमें तवज्जो नहीं दी गई तो कहीं भी जा सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी भी सूरत में हाजीपुर से चुनाव लड़ूंगा.

बीजेपी की लिस्ट का इंतजार- पारस

पशुपति पारस ने आगे कहा कि हमें बीजेपी की लिस्ट का इंतजार है, हमारी किसी से कोई बात नहीं हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि सम्मान नहीं मिलने पर हम कहीं भी जाने को तैयार हैं. अगर हमारे साथ न्याय नहीं हुआ तो हम स्वतंत्र हैं.

हाजीपुर सीट को लेकर अड़े चाचा-भतीजे

बिहार में चाचा-भतीजा यानी चिराग पासवान और पशुपति पारस हाजीपुर लोकसभा सीट से अपनी अपनी उम्मीदवारी को लेकर अड़े हुए हैं. चिराग पासवान की मानें तो वह हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं क्योंकि यह सीट उनके पिता दिवंगत रामविलास पासवान की परंपरागत सीट रही है. वहीं दूसरी तरफ उनके चाचा वहां से मौजूदा सांसद और इस बार फिर इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं  का मन बना चुके हैं.

पशुपति पारस की ओर से हाजीपुर लोकसभा सीट से किसी भी सूरत में चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो चुकी है कि क्या पशुपति पारस अब एनडीए ने अलग होने वाले हैं.