बैग में लाया कट्टा, दोस्त को कर दिया शूट, नर्सरी के स्टूडेंट ने स्कूल को बनाया मिर्जापुर!

बिहार के सुपौल जिले से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक नर्सरी क्लास के छोटे बच्चे ने तीसरी कक्षा के बच्चे को गोली मार दी. छात्र को बाएं पैर में गोली लगी है. बच्चा बैग में बंदूक लेकर स्कूल आया था. डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल घायल बच्चे के हालत अभी स्थिर है लेकिन इस हादसे से पूरे गांव में दहशत है कि आखिर इतना छोटा बच्चा गोली कैसे चला सकता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Social Media
India Daily Live

बिहार से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में ऐसी घटना घटी है कि पूरा इलाका दहशत में है. सुपौल के लाल पट्टी में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में नर्सरी क्लास के छात्र ने तीसरी क्लास में पढ़ रहे 10 साल के छात्र को गोली मार दी. छात्र को बाएं पैर में गोली लगी है. बच्चा बैग में बंदूक लेकर स्कूल आया था.  इस घटना के बाद आनन फानन में घायल बच्ची को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक घायल बच्चे के हालत अभी स्थिर है.

इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र के पास हथियार आया कहां से. स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में आरोपी छात्र का पिता इसी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था.

नर्सरी के स्टूडेंट ने स्कूल को बनाया मिर्जापुर!

घायल छात्र के परिजन ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल ने सूचना दी कि आपके बच्चे को गोली लगी है, इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जल्दी से आ जाइए. गोली मारने वाले बच्चे के पिता को जब इसकी सूचना मिली तो वह स्कूल पहुंच कर प्रिंसिपल के टेबल पर रखे पिस्टल और बेटे को लेकर दीवार फांद कर फरार हो गया.


दोस्त को कर दिया शूट

घायल छात्र के परिजन ने स्कूल प्रशासन और पुलिस को इस मामले की पूरी जानकारी दे दी है. ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा से न हो. वहीं पीड़ित बच्चा का पूरा परिवार इस हादसे से सदमे में हैं. उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि एक छोटा सा बच्चा इस तरह से कोई हरकत कर सकता है. घरवालों ने मांग की है कि उस बच्चे के माता पिता से पूछताछ की जाएगी.