T20 World Cup 2026

Lok Sabha Elections 2024: बक्सर से सुधाकर सिंह, जमुई से अर्चना रविदास; RJD की पहली लिस्ट में 5 नाम तय

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए राजद ने अपनी पहली लिस्ट फाइनल कर ली है. लालू यादव ने कई नेताओं को पार्टी का सिंबल दिया है. 

India Daily Live

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए राजद ने अपनी पहली लिस्ट फाइनल कर ली है. पार्टी ने पांच प्रत्याशियों को सिंबल भी दे दिए हैं. हालांकि अभी तक महागठबंधन में सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हुआ है. कांग्रेस और राजद के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है.

बताया जा रहा है कि लालू यादव के पार्टी ने बक्सर से सुधाकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है. कुमार सर्वजीत को लालू यादव ने स्वयं ही पार्टी का सिंबल दिया है. जदयू छोड़ राजद में आए अभय कुशवाहा को औरंगाबाद से RJD का सिंबल मिला है. 

गया, जमुई, औरंगाबाद, बक्सर और उजियारपुर से प्रत्याशी फाइनल

पार्टी ने नवादा से विनोद यादव और जहानाबाद से सुरेंद्र यादव को टिकट दिया है. हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ इसकी पुष्टि नहीं की गई है. लालू यादव ने गया, जमुई, औरंगाबाद, बक्सर और उजियारपुर से आरजेडी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. जमुई सीट से अर्चना रविदास, गया से कुमार सर्वजीत और औरंगाबाद से अभय कुशवाहा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. 

पहले और दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द

सूत्रों के हवाले से जो खबर निकलकर आ रही है उसके मुताबिक, महागठबंधन की ओर से पहले और दूसरे चरण के कुल 8 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा सकती है. महागठबंधन की पार्टियों ने पहले और दूसरे चरण के लिए उम्मीदवार फाइनल कर लिए हैं. राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के बीच लगभग सभी सीटों पर सहमति बन गई है.