IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

स्कूल की नाली में मिली 4 साल के बच्चे की लाश, पटना में फूंकी बस, समझिए क्यों हो रहा हंगामा

पटना के एक स्कूल में मासूम बच्चे की लाश गटर में मिली है. मृत बच्चे के परिजनों का कहना है कि हत्या हुई है. गुरुवार की सुबह बच्चा स्कूल पढ़ने गया और छुट्टी के बाद घर वापस नहीं पहुंचा.

India Daily Live

पटना के एक प्राइवेट स्कूल के गटर में एक बच्चे की लाश मिली है. मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र इलाके में स्थित निजी स्कूल का बताया जा रहा है जहां गुरुवार की सुबह बच्चा स्कूल पढ़ने गया और छुट्टी के बाद घर वापस नहीं पहुंचा. परिजनों का आरोप है कि स्कूल में ही बच्चे की हत्या कर दी गई और लाश को क्लास रूम के गटर में फेंक दिया गया. घटना के बाद आसपास के लोगों दानापुर-पटना मेन सड़क को जाम कर दिया और  सड़क पर टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन करने लगे. 

गुस्साए लोगों ने स्कूल में भी घुसकर तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं स्कूल के कई कमरों में आग भी लगा दिया. स्कूल की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया इस कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई. परिजनों का कहना है कि स्कूल से बच्चे के बारे में पूछा गया तो जवाब मिली वो यहां से चला गया है. 

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्कूल में पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया.  थाना प्रभारी ने बताया कि चार साल के बच्चे की लाश मिलने के बाद बाद सड़क पर सैकड़ो की संख्या में लोग जमा हो गए. मृत बच्चे की पहचान दीघा के रामजी चक निवासी शैलेंद्र राय के पुत्र आयुष कुमार (4) के रूप में हुई है. हम मामले की जांच कर रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टी होगी. 

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आयुष कुमार की हत्या की गई है. वह गुरुवार को सुबह 6 बजे अपने घर से स्कूल के लिए निकला था. क्लास खत्म होने के बाद वह कोचिंग किया करता था. लेकिन जब उस दिन समय होने के बाद भी घर नहीं लौटा को हमने स्कूल में फोन किया. जवाब मिला बच्चा स्कूल में नहीं है.

स्कूल के चेंबर में मिली लाश

परिवार का कहना है कि हम स्कूल पहुंचे और ड्राइवर से पूछा तो उसने हमें बताया वह  6:30 बजे पर सभी बच्चों को स्कूल पहुंचा दिया था. इसके बाद हमलोगों ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाला. दोपहर 12 के आसपास आयुष स्कूल में दिखा. इसके बाद के फुटेज में वह नहीं दिखा. परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे की हत्या के बाद स्कूल के चेंबर में ही लाश को फेंक दिया गया. इसके बाद चैंबर ऊपर से बंद कर दिया गया है.