बिहार में दो फेज में वोटिंग, आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां देखें पूरी लिस्ट
चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार 7.43 करोड़ मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 14 लाख नए वोटर शामिल हुए हैं. बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है.
Bihar Election district wise Date: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का के बारे में जानकारी दी. चुनाव दो चरण में होंगे. पहले फेज में 6 और दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग होगी. काउंटिंग 14 नवंबर को की जाएगी. पहले चरण में मध्य बिहार की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में 122 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी.
चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार 7.43 करोड़ मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 14 लाख नए वोटर शामिल हुए हैं. बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. आइए हम आपको बताते हैं कि किस चरण में किस विधानसभा पर वोटिंग होगी.
पहला चरण- 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटें
गजट अधिसूचना जारी होने की तिथि: 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
Also Read
- 'वोट चोरी' से सीसीटीवी तक... पढ़िए बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े पांच विवाद
- Bihar Election: बिहार चुनाव में वोटिंग बूथ में मोबाइल ले जा सकेंगे वोटर, EC की बड़ी सौगात, क्या हर चुनाव में लागू होगा नियम?
- Bihar Election: 'सरकार बनने पर बनेंगे डिप्टी सीएम', तेजस्वी के साथ बैठक के बाद मुकेश सहनी का दावा, सीट बंटवारे पर दिया बड़ा अपडेट
नामांकन की अंतिम तिथि- 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
नामांकन की जांच- 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)
नाम वापसी की अंतिम तिथि- 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
मतदान की तिथि- 6 नवंबर 2025 (गुरुवार)
दूसरा चरण- 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटें
गजट अधिसूचना जारी होने की तिथि: 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
नामांकन की अंतिम तिथि- 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
नामांकन की जांच- 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)
नाम वापसी की अंतिम तिथि-23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)
मतदान की तिथि- 11 नवंबर 2025 (मंगलवार)
पहले चरण में 6 नवंबर को इन 18 जिलों में वोटिंग
गोपालगंज
सीवान
बक्सर
सारण
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
सहरसा
मधेपुरा
खगड़िया
मुंगेर
लखीसराय
शेखपुरा
नालंदा
पटना
वैशाली
समस्तीपुर
बेगूसराय
भोजपुर
दूसरे चरण में इन 20 जिलों में 11 नवंबर को वोटिंग
पश्चिम चंपारण
पूर्वी चंपारण
शिवहर
सीतामढ़ी
मधुबनी
सुपौल
अररिया
किशनगंज
पूर्णिया
कटिहार
भागलपुर
बांका
जमुई
नवादा
गया
जहानाबाद
अरवल
औरंगाबाद
रोहतास
कैमूर (भभुआ)