बिहार चुनाव 2025: अररिया में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, वीडियो में देखें घमासान
बिहार में मतदान का दूसरा चरण जारी है. हालांकि इसी बीच अररिया के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों के बीच झड़प की खबर मिली है.
बिहार विधानसभा चुनाव का आज दूसरा और आखिरी चरण मतदान जारी है. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुके हैं और शाम 6 बजे तक जारी रहेंगे. हालांकि मतदान के बीच अररिया के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई देखने को मिली है. इससे पहले बरबिघा में जन सुराज और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प की खबर सामने आई थी.
मतदान के बीच कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने उनके मतदाताओं की पिटाई करने की कोशिश की थी. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने इस लड़ाई को ज्यादा बढ़ने नहीं दिया. मिल रही जानकारी के मुताबिक अररिया के फारबिसगंज में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.
कांग्रेस का भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप
सुरक्षाकर्मियों ने बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए बल का प्रयोग किया. यह घटना फारबिसगंज कॉलेज के बूथ संख्या 198 की बताई जा रही है. कांग्रेस का आरोप है कि एनडीए उम्मीदवार ने यह आह्वान किया कि कांग्रेस के लोगों को मारो. जिसके बाद पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा शुरू हो गया. आधे घंटे तक हंगामा चलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने हालात पर काबू पा लिया. एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि हमने सभी को शांत करा लिया है और लाठी चार्ज इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ी. चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 47.62% वोटिंग की गई. दूसरे चरण में लगभग चार करोड़ मतदाता उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला कर रहे हैं.
राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पूरे राज्य में शांति तरीके से मतदान हो सके इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राज्य पुलिस के अनुसार 8 हजार से भी ज्यादा मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है और इन सभी केंद्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसके अलावा पटना में मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यलय के अंदर एक आधुनिक नियंत्रण केंद्र तैयार किया गया है. साथ ही साथ 20 जिलों में नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए हैं. जिससे की चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह से कोई छेड़छाड़ ना हो. नेपाल से सटे जिलों में भी मतदान होना है. जिसकी वजह से उन जिलों में भी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं.
और पढ़ें
- दिल्ली के बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कार ब्लास्ट, 5 की मौत, 25 घायल
- IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले में टॉस के लिए खास सिक्के का होगा इस्तेमाल, जानें क्या होगा बदलाव
- दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट पर बॉलीवुड सितारे दुखी, सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर रवीन टंडन समेत इन सेलेब्स ने जताया दुख