Budget 2026

अपनी शादी में आई दरार की झूठी खबरों पर कैसे रिएक्ट करते हैं रणबीर कपूर? आलिया भट्ट ने बताया सच

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी में आई दरार की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है. हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि ऑनलाइन अफवाहें और मीम्स उन्हें और रणबीर को कभी परेशान नहीं करते.

x
Antima Pal

मुंबई: आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पति रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी पर चल रही अफवाहों और फेक रिपोर्ट्स पर खुलकर बात की है. आलिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहें और मीम्स उन्हें या रणबीर को परेशान नहीं करते. उन्होंने बताया कि रणबीर ऐसे खबरों पर कभी-कभी हंसते हैं और ज्यादातर उन्हें इग्नोर कर देते हैं.

शादी टूटने की झूठी खबर पर कैसे रिएक्ट करते हैं रणबीर? 

आलिया और रणबीर की मुलाकात 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के सेट पर हुई थी, जहां दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. कई सालों की डेटिंग के बाद अप्रैल 2022 में उन्होंने शादी रचाई. यह एक छोटी-सी निजी सेरेमनी थी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार शामिल थे. उसी साल नवंबर में उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ.

'यह शोर-शराबा हमारे तक नहीं पहुंचता'

एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा- 'यह शोर-शराबा हमारे तक नहीं पहुंचता, क्योंकि यह असली नहीं है. लोग सिर्फ तीन-चार सेकंड या सात सेकंड की क्लिप देखकर रिएक्ट करते हैं. हम साथ सात साल से हैं. वह कई ज्यादा सेकंड हैं जितने पर लोग कमेंट कर रहे हैं.'

परेशान होने का 'पी' भी हमारे जीवन में नहीं आता

आलिया ने आगे कहा कि फेक रिपोर्ट्स से उन्हें और रणबीर को कोई फर्क नहीं पड़ता.' परेशान होने का 'पी' भी हमारे जीवन में नहीं आता. अगर आप 50 लोगों के कमरे में हों, तो शायद सिर्फ चार लोग आपकी परवाह करते हैं. बाकी लोग कुछ भी सोच सकते हैं, लेकिन आप उन्हें सुन नहीं सकते. क्या मेरी रियलिटी बदल रही है? नहीं. क्या हमारा परिवार बदल रहा है? बिल्कुल नहीं. क्या मैं अपना सपना जी रही हूं? हां. 

आलिया ने यह भी बताया कि रणबीर अफवाहों पर हंसते हुए उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. दोनों अपनी जिंदगी खुशी-खुशी जी रहे हैं और बेटी राहा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली छोटी-छोटी चीजों से वे प्रभावित नहीं होते, क्योंकि उनकी रिश्ते की नींव मजबूत है. आलिया और रणबीर का रिश्ता सच्चे प्यार और समझ का बेहतरीन उदाहरण है, जो अफवाहों से ऊपर है.