Bihar Elections 2025: SIR के बाद अब बिहार में आएगा हाई-टेक वोटर ID कार्ड, जानें कब और कैसे मिलेगा नया कार्ड
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में जल्द ही सभी योग्य मतदाताओं को नया हाई-टेक वोटर ID कार्ड मिलेगा। यह बदलाव विशेष संवीक्षा प्रक्रिया (SIR) के बाद लागू होगा। नए फॉर्म में ली गई हालिया तस्वीरें स्मार्ट कार्ड में जोड़ी जाएंगी, जिससे कार्ड अधिक सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत होगा। तारीख तय नहीं हुई है।
Bihar Elections 2025: बिहार में वोटरों के लिए बड़ी खबर है जल्द ही राज्य के सभी योग्य मतदाताओं को नया , अत्याधुनिक तकनीक वाला वोटर ID कार्ड मिलने वाला है. यह बदलाव स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR यानी विशेष संवीक्षा प्रक्रिया के पूरा होने के बाद लागू किया जाएगा . हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक इसके लिए कोई तय तारीख घोषित नहीं की है .
चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक , मतदाताओं से नए वोटर लिस्ट फॉर्म भरते समय उनकी हाल की तस्वीरें मांगी गई थीं . अब यही तस्वीरें नए स्मार्ट वोटर ID कार्ड में शामिल की जाएंगी , जिससे यह कार्ड पहले से ज्यादा सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत होगा .
7. 24 करोड़ वोटर्स
बिहार में 1 अगस्त को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के अनुसार , राज्य में कुल24 करोड़ वोटर्स हैं . इस सूची की फाइनल कॉपी 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी . उसके बाद नए कार्ड बांटने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है .
2 लाख नाम हटाने की मांग
चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि 99 % वोटर्स ने अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं . अब तक 2 लाख लोग नाम हटवाने के लिए आवेदन कर चुके हैं , जबकि 33326 नए नाम जोड़ने के लिए भी याचिकाएं आई हैं .
राजनीतिक पार्टियों का मिला-जुला रिस्पॉन्स
राजनीतिक दलों ने भी वोटर लिस्ट की संवीक्षा में भाग लिया . RJD ने 10 नाम जोड़ने की मांग की , जबकि CPI ML ने 15 नाम जोड़ने और 103 नाम हटाने की अर्जी दी . अन्य दस पार्टियों ने कोई आपत्ति नहीं जताई , जिससे लगता है कि वे ड्राफ्ट सूची से संतुष्ट हैं .
पोलिंग बूथ की संख्या बढ़ाई
राज्य में अब प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम वोटरों की संख्या 1500 से घटाकर 1200 कर दी गई है . इससे बूथों की कुल संख्या 77000 से बढ़ाकर 90000 कर दी गई है . यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि मतदान के दिन अधिक भीड़ न हो . चुनाव आयोग इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी में है .
चुनावी हलचल तेज
बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है . ऐसे में चुनाव आयोग अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से लेकर नवंबर के मध्य तक विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है . नई वोटर लिस्ट और स्मार्ट वोटर ID कार्ड उसी दिशा में एक बड़ा कदम हैं .