गुप्तांग में गोली-पत्थर-लकड़ी… बेगुसराय में महिला के साथ हैवानियत की हदें पार, जांच जारी

बिहार के बेगुसराय जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ है, जिसमें उसके साथ 5 लोगों ने बालात्कार किया. सिर्फ यही नहीं, उसके गुप्तांग में गोली (कारतूस), पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिए.

Pinterest
Shilpa Srivastava

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पांच गुंडों ने मिलकर एक महिला के साथ बेहद क्रूर तरीके से गैंगरेप किया. सिर्फ बलात्कार ही नहीं, उन्होंने उसके शरीर पर ब्लेड से कटे घाव किए और उसके गुप्तांग में गोली (कारतूस), पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया. यह घटना 11 जून की रात की बताई जा रही है.

खबरों के अनुसार, महिला शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी. तभी पांच बदमाशों ने उसे पकड़ लिया. उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए, ब्लाउज फाड़ दिया और मुंह बंद कर दिया. महिला चीखने-चिल्लाने की कोशिश करती रही, लेकिन गुंडे उसे अंधेरे में ले गए. वहां पांचों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया. मारपीट की, छाती और जांघों पर ब्लेड से काटा. इसके बाद उन्होंने उसके गुप्तांग में गोली, पत्थर और लकड़ी ठूंस दी. घटना के बाद बदमाश भाग गए.

गुप्तांग से निकली गोली, पत्थर और लकड़ी:

महिला को सुबह अस्पताल ले जाया गया. 12 जून को सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया. लेकिन घर जाकर महिला को तेज दर्द होने लगा. दर्द बढ़ता ही गया तो 17 जून को उसे फिर अस्पताल लाया गया. अल्ट्रासाउंड जांच में डॉक्टर हैरान रह गए. महिला के गुप्तांग से गोली, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा निकाला गया.


तीन महीने पहले भी हुई थी रेप की कोशिश:

महिला ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले भी तीन गुंडे उसके घर में घुस आए थे. उन्होंने रेप करने की कोशिश की, मारपीट की और घर की चीजें लूट लीं. उस मामले में भी रिपोर्ट लिखाई गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसी वजह से गुंडे फिर हिम्मत करके आए और इस बार और ज्यादा क्रूरता दिखाई.

महिला का कहना है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई लेकिन शुरुआत में कोई गंभीर कार्रवाई नहीं हुई. सिर्फ अस्पताल भेज दिया गया. एसपी के आदेश पर सदर DSP आनंद कुमार पांडे और DSP दुर्गा कुमारी सहित महिला अधिकारियों की टीम अस्पताल पहुंची. उन्होंने पीड़िता का दोबारा बयान लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.