पाकिस्तान ने एक बार फिर की 'घिनौनी' हरकत, लाइव मैच के दौरान पूर्व पाक कप्तान सना मीर ने कश्मीर को लेकर दिया विवादित बयान
Women's World Cup 2025, Sana Mir: महिला वर्ल्ड 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले के दौरान पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया, जिसके बाद उन्हें कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग हो रही है.
Women's World Cup 2025, Sana Mir: महिला विश्व कप 2025 में गुरुवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने कमेंट्री के दौरान कश्मीर को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की. इस बयान ने क्रिकेट प्रशंसकों और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया को जन्म दिया. सना मीर ने अपने कमेंट में "आजाद कश्मीर" का जिक्र किया, जिसे भारतीय प्रशंसकों ने राजनीति को खेल में घसीटने का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की.
गौरतलब है कि एशिया कप 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान कई तरह के विवाद देखने को मिले थे. ऐसे में 5 अक्टूबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच मुकाबला खेला जाना है और इस मैच से पहले यह बयान और भी तनाव बढ़ा सकता है.
सना मीर ने कमेंट्री में विवादित बयान
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए उद्घाटन मैच के दौरान सना मीर कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं और एक खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए कहा, “ये खिलाड़ी कश्मीर, आजाद कश्मीर से आती हैं और लाहौर में ज्यादातर क्रिकेट खेलती हैं.” इस बयान ने तुरंत विवाद को जन्म दिया. भारतीय प्रशंसकों ने इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजनीति लाने की कोशिश करार दिया.
Also Read
- BAN vs PAK: महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की करारी हार, बांग्लादेश ने 7 विकेट से रौंदा
- India U19 vs Australia U19: पहले यूथ टेस्ट में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चमके ये 5 खिलाड़ी
- IND vs WI, 1st Test Day1: वेस्टइंडीज ने अहमदाबाद टेस्ट में पहले दिन ही किया सरेंडर, गेंदबाजों के कहर के बाद राहुल ने दिखाया जलवा
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने आईसीसी और बीसीसीआई को टैग करते हुए सना मीर को कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग की. आईसीसी के नियम स्पष्ट हैं कि क्रिकेट में किसी भी तरह की राजनीतिक टिप्पणी की अनुमति नहीं है. इस घटना ने एक बार फिर कमेंटेटर्स की तटस्थता पर सवाल खड़े किए हैं.
पाकिस्तान की बल्लेबाजी में निराशा
इस विवाद ने मैदान पर पाकिस्तान के प्रदर्शन को भी छिपा दिया. बांग्लादेश की अनुशासित गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की टीम 38.3 ओवर में मात्र 129 रन बनाकर ढेर हो गई. बांग्लादेश की युवा तेज गेंदबाज मारुफा अख्तर ने शानदार शुरुआत की और पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज ओमैमा सोहैल और सिदरा अमीन को आउट कर पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए. 130 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल की.