Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

IND W vs UAE W: यूएई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया, नए खिलाड़ी का डेब्यू

Women's Asia Cup 2024, IND W vs UAE W: एशिया कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज अपना दूसरा मैच यूएई के खिलाफ खेल रही है. यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉस हार गई हैं. इसलिए टीम इंडिया पहले बैटिंग कर रही है. यह मैच दांबुला में चल रहा है.

Twitter
India Daily Live

Women's Asia Cup 2024, IND W vs UAE W Live Score: इन दिनों श्रीलंका में महिला एशिया कप 2024 चल रहा है. भारतीय टीम अपना दूसरा मैच यूएई के खिलाफ खेल रही है. यह मैच दांबुला में शुरू हो गया है, जिसमें यूएई की टीम ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया है. मतलब भारतीय टीम पहले चौके-छक्के लगाती दिखेगी. यह मुकाबला रंगीरी दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में चलच रहा है. जिसमें टीम इंडिया के लिए लेफ्ट ऑर्म स्पिनर तनुजा कंवर ने डेब्यू किया है. अब तक दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ है, जिसमें टीम इंडिया ने 104 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.