Commonwealth Games 2026

एशिया कप में महिला हॉकी टीम का दबदबा, सिंगापुर को 12-0 से रौंदा

भारत पूरे मैच में हावी रहा. दूसरे मिनट में ही मुमताज ने पहला गोल दाग दिया. इसके बाद 11वें मिनट में नेहा फिर 13वें मिनट में लालरेम्सियामी ने लगातार गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी. हाफ टाइम तक भारत ने 7-0 से बढ़त बना ली थी.

Social Media
Gyanendra Sharma

women's Asia Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप सुपर-4 के मैच में सिंगापुर को 12-0 से रौंद दिया है. नवनीत और मुमताज खान ने ट्रिक गोल दागा. नेहा ने दो गोल दागे. जबकि लालरेम्सियामी, उदिता, शर्मिला और रुतुजा पिसल ने एक-एक गोल किए. भारतीय टीम 10 सितंबर को सुपर-4 के मुकाबले में पूल-ए की दूसरे स्थान की टीम से भिड़ेगी.

भारत पूरे मैच में हावी रहा. दूसरे मिनट में ही मुमताज ने पहला गोल दाग दिया. इसके बाद 11वें मिनट में नेहा फिर 13वें मिनट में लालरेम्सियामी ने लगातार गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी. हाफ टाइम तक भारत ने 7-0 से बढ़त बना ली थी. 

भारत पूल-बी में टॉप पर रहा. अपने तीन मैच में 2 में जीत हासिल की और 1 ड्रा खेला. भारत ने कुल 25 गोल किए और सिर्फ 2 गोल खाए. भारत का अगला मुकाबला 10 सितंबर को होगा, जब वह सुपर 4 में पूल ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगा.