IPL 2026: 'वाइड दे भाई' चेपॉक में साक्षी धोनी का क्यूट रिएक्शन, Video हुआ वायरल
CSK vs SRH के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का एक क्यूट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वह चेपॉक में सीएसके का हौसला अफजाई करने पहुंची थी. इसी बीच उनका एक मजेदार रिएक्शन वायरल हो गया
चेन्नई: सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जिसमें CSK को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इस मैच में कई रोमांचक मोमेंट्स आए जिससे मैच और इंटेंस हो गया.
लेकिन इसी पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. साक्षी धोनी चेपॉक में सीएसके का हौसला अफजाई करने पहुंची थी. इसी बीच उनका एक मजेदार रिएक्शन वायरल हो गया, जिसने फैंस का खूब ध्यान खींचा.
अंपायर के फैसले पर दिखा साक्षी का रिएक्शन
दरअसल CSK की बल्लेबाजी के दौरान शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद थे. इसी दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ने एक तेज बाउंसर डाली, जिसे दुबे ने सिर के ऊपर से निकलती हुई समझकर छोड़ दिया. गेंद सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई.
शिवम दुबे को उम्मीद थी कि अंपायर इसे वाइड करार देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अंपायर ने कोई संकेत नहीं दिया, जिसके बाद दुबे ने नाराजगी भरे अंदाज में उनकी तरफ देखा. उसी समय कैमरा स्टैंड्स में बैठी साक्षी धोनी पर गया, जहां वह भी फैसले पर हैरानी जताती नजर आईं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साक्षी का एक्सप्रेशन साफ दिखाई दे रहा था. इस वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में 'वाइड दे भाई' कहती नजर आईं. हालांकि वीडियो में आवाज स्पष्ट नहीं थी, लेकिन उनके हावभाव ने फैंस का ध्यान खींच लिया.
कुछ ही घंटों में यह क्लिप अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई. कई फैंस ने इसे मैच का सबसे दिलचस्प पल बताया. यह पहली बार नहीं है जब साक्षी ने का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इससे पहले भी उनके ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.
सीएसके ने बनाए 180 रन
मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी SRH ने चेन्नई को 5 विकेट से मात देकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीद बिलकुल क्षीण हो गई हैं. अब चेन्नई का यहां से प्लेऑफ में पहुंचना बहुत ही मुश्किल है.
और पढ़ें
- IPL 2026: 'ड्रेसिंग रूम में धोनी की मौजूदगी...' क्या अगला IPL सीजन खेलेंगे 'कैप्टन कूल'? CSK कोच फ्लेमिंग ने खत्म किया सस्पेंस
- RR vs LSG: जयपुर में राजस्थान का 'करो या मरो' मुकाबला, लखनऊ बिगाड़ सकती है खेल, जानें कैसी होगी सवाई मानसिंह की पिच
- RR vs LSG , Live Streaming: राजस्थान की प्लेऑफ उम्मीदों पर पानी फेरेगा लखनऊ! मैच से पहले जानें पूरी डिटेल्स