U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की 175 रन की धुआंदार पारी, यूथ वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारियों में किस नंबर पर?

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आज कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. फाइनल में ताबतोड़ पारी के साथ वह कई लोगों की आंखों का तारा भी बन गए. आइए जानते हैं यह पारी यूथ ODI टॉप स्कूर में कौन से पायदान पर आती है.

@BCCI
Ashutosh Rai

U-19 World Cup: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का जादू देखने लायक था. इतनी छोटी उम्र में वर्ल्ड स्टेज में धुआंदार परफॉर्मेंस ने सबको चौंका दिया. इस  80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है. फैंस को यह जानने की उतसुक्ता है कि वैभव की यह पारी यूथ ODI स्कोर में किस पायदान पर हैं. आइए देखते हैं कि टॉप 10 सबसे जयादा व्यक्तिगत स्कोर में कौन-कौन शामिल हैं. टॉप खिलाड़ी का नाम आपको चौंका सकता है.

यूथ वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्रिकेट के मैदान पर आज एक ऐसा तूफान आया जिसका नाम सूर्यवंशी था. अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय युवा बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न केवल गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि रिकॉर्ड बुक्स को भी हिलाकर रख दिया. सूर्यवंशी ने अपनी मैराथन पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े. इन 15 छक्कों के साथ, उन्होंने यूथ वनडे इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. खास बात यह है कि उन्होंने किसी और का नहीं, बल्कि अपना ही 14 छक्कों का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है.

अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे तेज शतक

इस पारी की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सूर्यवंशी ने महज 55 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बन गया है. इस मामले में वे सिर्फ विल मलाजचुक (51 गेंद) से पीछे हैं. रायडू के एलीट क्लब में एंट्री अपने इस विशाल स्कोर के साथ, सूर्यवंशी अब उस खास लिस्ट में शामिल होने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बन गए हैं.

यूथ वनडे में टॉप 10 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  1. JJH van Schalkwyk (दक्षिण अफ्रीका) – 215 बनाम ज़िम्बाब्वे U19 (2025)
  2. UMV Chamuditha (श्रीलंका) – 192 बनाम जापान U19 (2026)
  3. HRB Boyagoda (श्रीलंका) – 191 बनाम केन्या U19 (2018)
  4. BA Mayes (इंग्लैंड) – 191 बनाम स्कॉटलैंड U19 (2026)
  5. JJNP Bhula (न्यूज़ीलैंड) – 180 बनाम केन्या U19 (2018)
  6. TP Doropoulos (ऑस्ट्रेलिया) – 179* बनाम इंग्लैंड U19 (2003)
  7. AT Rayudu (भारत) – 177* बनाम इंग्लैंड U19 (2002)
  8. DJ Pagon (वेस्ट इंडीज़) – 176 बनाम स्कॉटलैंड U19 (2002)
  9. Vaibhav Suryavanshi (भारत) – 175 बनाम इंग्लैंड U19 (2026)
  10. DW Lawrence (इंग्लैंड) – 174 बनाम फिजी U19 (2016)