US Israel Iran War

विराट कोहली ने IPL 2026 के शेड्यूल आने से पहले फैंस के लिए पोस्ट किया धमाकेदार वीडियो, आपने मिस तो नहीं किया

विराट कोहली ने लंदन से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में कोहली ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी तैयारियों को दिखाया है.

@mufaddal_vohra x ACCOUNT
Hemraj Singh Chauhan

IPL 2026: सूर्या ब्रिगेड के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरे भारत में  खुशी का माहौल है. अब फैंस को आईपीएल 2026 के शुरू होने का इंतजार है. इस बार आईपीएल का सीजन दो चरणों में खेला जाएगा, जिसका 20 मैचों का पहला शेड्यूल  12 या 13 मार्च को आने की उम्मीद है.

विराट कोहली को मैदान में देखने के लिए रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु के फैंस को बेसब्री से इंतजार है. विराट कोहली ने लंदन से इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसने फैंस की धड़कनों को और तेज कर दिया है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में कोहली ने आईपीएल के लिए अपनी तैयारियों को दिखाया है.

कोहली ने शेयर किया धांसू वीडियो

IPL 2026 नाम से कैप्शन लिखे गए वीडियो में कोहली लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के इनडोर फैसिलिटी में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं. बल्लेबाजी के दौरान उनके बल्ले से कई तगड़े और स्टाइलिश शॉट्स निकले. उनके इस पोस्ट को कोहली के फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 65 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं 

खिताब बचाने पर होगा RCB का जोर

विराट कोहली की बात करें तो वो टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट मैचों में संन्यास ले चुके हैं. अगले साल होने वाले वर्ल्ड वर्ल्ड कप के बाद इस बात वो इस फॉर्मेट से भी संन्यास ले लेंगे. इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसे में विराट कोहली आईपीएल में कुछ और साल खेलते नजर आ सकते हैं. साल 2025 में आरसीबी ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था. इस बार टीम की कोशिश होगी कि वो खिताब को लगातार दूसरी बार जीतें. इसके लिए कोहली कितनी कोशिशें कर रहे हैं, इस वीडियो में उनको जमकर पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है.

कौन सी टीमें जीती हैं लगातार दो आईपीएल?

आईपीएल में लगातार दो खिताब जीतने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के नाम है. विराट कोहली की कोशिश होगी कि आरसीबी इस सीजन में जीतकर तीसरी बार ये टीम बने. इस बार आरसीबी अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच मैच खेलेंगी. वो अपने कुछ मैच मेजबान के तौर रायपुर में खेलेगी.