Richest Cricket Boards: दुनिया के टॉप 10 अमीर क्रिकेट बोर्ड, नंबर एक पर BCCI, जानिए क्या है पाकिस्तान का हाल

Richest Cricket Boards: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI को सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड माना जाता है. जानिए दुनिया के सबसे अमीर दस क्रिकेट बोर्ड के बारे में...

Bhoopendra Rai

Richest Cricket Boards: क्रिकेट की दुनिया में भारतीय क्रिकेट बोर्ड का जलवा है. वह दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है.  हाल में आई एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की कमाई में सर्वाधिक वृद्धि देखी गयी है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई की कुल संपत्ति ₹18,760 करोड़ है. बीसीसीआई के पास दूसरे क्रिकेट बोर्ड की अपेक्षा कई गुना पैसा है.

दरअसल, खेलों में क्रिकेट भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी (ICC) है. इसके बाद सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड आते हैं. सबसे अधिक कमाई करने के मामले में पहले नंबर पर बीसीसीआई जबकि दूसरे नबर पर ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड है, जिसकी संपत्ति 658 करोड़ रुपये है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड की तुलना में 28 गुना अधिक अमीर है. 

दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड

 चौथे नंबर पर पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड की लिस्ट में चौथे स्थान पर है, लेकिन यह भारत से बहुत पीछे है. पीसीबी की कुल संपत्ति 55 मिलियन यानी करीब 451 करोड़ रुपए है.

पांचवे नंबर पर बांग्लादेश

सबसे अमीर बोर्ड की लिस्ट में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) $51 मिलियन के साथ पांचवें स्थान पर है. छठवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका बोर्ड है, जिसकी कुल संपत्ति $47 मिलियन है.