West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

पिच क्यूरेटर भी कंफ्यूज, महामुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने मचा दिया बवाल

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. मैच से पहले रोहित शर्मा ने पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पिच के नेचर को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है.

Social Media
India Daily Live

टी20 वर्ल्ड कप में आज सुपरसंडे का दिन है. एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुहामुकबला खेला जाना है. टी-20 वर्ल्ड कप में आज 8वीं बार भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. ये मैच न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पिच को लेकर बवाल मचा दिया है. 

रोहित शर्मा ने न्यूयॉर्क के ड्रॉप-इन पिच पर सवाल खड़ा किया है. रोहित शर्मा ने कहा कि पिच के नेचर से क्यूरेटर भी कंफ्यूज हैं. रोहित ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी ड्रॉप-इन पिचों से बहुत परिचित नहीं हैं. लेकिन ये पिच कुछ अलग दिख रही है. रोहित ने मैच से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि न्यू यॉर्क हमारा घरेलू मैदान नहीं है. हमने यहां दो मैच खेले हैं, लेकिन हमें इसकी प्रकृति के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है. यह अलग-अलग दिनों में अलग-अलग तरीके से व्यवहार करता है, इसलिए क्यूरेटर भी भ्रमित है.

हमें अच्छा खेलना होगा

रोहित शर्मा ने कहा कि पिच जैसी भी हो हमें अच्चा क्रिकेट खेलना होगा. गेंजबाजों को चुनौती देनी होगी. यही कारण है कि हम 8 बल्लेबाजों के साथ खेले ताकि टॉप गेंदबाजों का सामना कर सकें. इस फॉर्मेट में गलती गी गुंजाइस कम होती है. हमें अपने स्ट्रेंथ पर खेलना होगा. कुछ हद तक भारत ने यहां अधिक समय बिताया है, लेकिन न्यूयॉर्क हमारा घर नहीं है. हमें नहीं पता कि पिच कैसा व्यवहार करेगी. इसलिए हालात किसी एक टीम को फायदा नहीं दे रहे हैं. 

हम एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रहना चाहते

रोहित ने यह भी बताया कि वह नहीं चाहते कि भारत सिर्फ विराट कोहली पर निर्भर रहे. मैं मैच जीतने के लिए किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रहना चाहता. सभी को इसमें योगदान देना होगा. वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाया था. पहले मैच में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन हम सभी जानते हैं कि उसके पास काफी अनुभव है. रोहित और कोहली के ओपनर के तौर पर भारत ने अपने पहले मैच में पंत को नंबर 3 पर उतारा था. पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में भी यही भूमिका निभाई थी. 

धीमी आउटफील्ड भी परेशानी

रोहित ने कहा कि पिच न केवल बल्लेबाजों के लिए परेशानी पैदा कर रही है, बल्कि धीमी आउटफील्ड ने भी परेशानी बढ़ा दी है. रोहित ने कहा कि आउटफील्ड धीमी है. कुछ शॉट मैदान पर बहुत उछाल लेते हैं, और कुछ अन्य मैदान पर नहीं चलते. इसलिए विकेटों के बीच दौड़ना महत्वपूर्ण है. हमें परिस्थितियों के अनुसार खेलना होगा. गुरुवार को एक बयान में, ICC ने स्वीकार किया कि पिचें लगातार नहीं खेली हैं. नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक इस्तेमाल की गई पिचें उतनी लगातार नहीं खेली हैं, जितनी हम सभी चाहते थे.