T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में इंग्लैंड से लगान वसूलने भिड़ेगा भारत, जानें कब और कहां होगा सेमीफाइनल?
भारत ने सुपर 8 के अंतिम मुकाबले में रविवार को ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज को हारकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कल ली है. इस जीत के साथ ही भारत को 5 मार्च को सेमीफाइनल में खेलना है.
कोलकाता: कोलकाता में भारत ने सुपर 8 के मुकाबले में रविवार को वेस्टइंडीज को रौंदते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. भारत ने कल के मैच में वेस्टइंडीज से दस साल पुराना बदला निकालते हुए उन्हें इस करो या मरो मुकाबले में 5 विकेट से मात दी.
भारत को जीत दिलाने में सबसे बड़ा योगदान संजू सैमसन का रहा है. क्वाटरफाइनल के हीरो रहे संजू सैमसन ने अपनी क्लास दिखाते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली. वेस्टइंडीज को बाहर करने के बाद अब सवाल यह उठता है कि भारत को सेमीफाइनल में किस टीम के साथ भिड़ना है.
इस टीम से होगा भारत की भिड़ंत
भारत के जीतते ही टी20 विश्व कप के चार सेमीफाइनलिस्ट टूर्नामेंट को मिल चुके हैं. सेमीफाइनल में ग्रुप 1 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अपनी जगह पक्की की है तो वहीं दूसरी ओर ग्रुप 2 से साउथ अफ्रीका और भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है.
Also Read
- वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 विश्व कप के इतिहास में किया सबसे सफल रन चेज
- संजू सैमसन ने रन चेज में तोड़ा किंग कोहली का टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, ईडन गार्डन्स में जादुई पारी से भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
- T20 World Cup 2026: शान से सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम, हाईवोल्टेज मैच में संजू का शानदार 'शो'
बता दें भारत ने सुपर 8 में दूसरे पायदान पर खत्म किया है. जिस कारण टीम की भिड़ंत पहले ग्रुप की टॉपर टीम से होगी. यानी कि सूर्या के धुरंधरों को 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ भिड़ना है. इस महामुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में क्वालिफाई कर लेगी.
मैच का लेखा जोखा
रविवार को कोलकाता में खेले गए इस अहम मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज को पांच विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में 195/4 का मजबूत स्कोर बनाया.
इसके जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 199/5 बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन टीम की ताकत बनकर क्रीज पर शुरु से अंत तक टिके रहे और पारी को शानदार तरीके से समाप्त किया.