Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

टीम इंडिया, मुंबई और फैंस का क्रेज; 5 वीडियो में देखें कैसे चैंपियंस के जश्न में उमड़ा फैंस का सैलाब

भारतीय टीम इस समय मायानगरी मुंबई में पहुंच चुकी है. टीम इंडिया का विजयी जुलूस मरीन ड्राइव से निकलेगा और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जाकर खत्म होगा. यहां पर भारतीय टीम को सम्मानित किया जाएगा. इस वक्त मुंबई में फैंस का सैलाब उमड़ा हुआ है. मरीन ड्राइव में लाखों की संख्या में क्रिकेट फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है. सोशल मीडिया पर वीडियो देख आप भी कहेंगे कि भारतीय क्रिकेट फैंस अपने चैंपियंस से कितना प्यार करते है.

Social Media
India Daily Live

टी20 विश्व कप 2024 की विश्व विजेता भारतीय टीम स्वदेश लौट चुकी है. देश लौटने पर रोहित की विराट सेना का धूमधाम से जश्न किया गया. सुबह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की. अब मुंबई में जश्न की बारी है. टीम इंडिया मुंबई पहुंच चुकी है. यहां भारतीय टीम की विजय परेड निकाली जाएगी. टीम इंडिया के खिलाड़ी ओपन बस में मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक परेड करेंगे.

मुंबई ही नहीं इस समय पूरा देश चैंपियंस का स्वागत करने और जश्न में डूबा है. भारत के स्टार खिलाड़ियों का मुंबई पहुंचने पर पहले मुंबई एयरपोर्ट पर शानदार तरीके से स्वागत किया गया.

मुंबई, भारतीय टीम और फैंस; वीडियो में देखें जश्न का माहौल

 हिटमैन रोहित शर्मा ट्रॉफी की देखभल कर रहे हैं. यही भारतीयों की संस्कृत है. 203 में जब ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप जीता था तो उनके खिलाड़ियों ने ट्रॉफी पर पैर रखा था लेकिन आज हमारे खिलाड़ी बता रहे हैं कि अपनी कमाई हुई चीज को इज्जत से रखा जाता है.