Team India: वानखेड़े में आज मनेगा खिताब जीतने का जश्न, मुंबईवासियों को ऐसे मिलेगी एंट्री?
T20 World Cup 2024: आज शाम 5 बजे के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि टी20 विश्व कप 2024 में चैंपियन बनी टीम इंडिया का मुंबई में जोरदार स्वागत होने वाला है. इसके बाद विजय परेड निकाली जाएगी. खिलाड़ी ओपन बस में सवार होंगे. फिर मुंबई के ऐतिहासिक स्टेडियम वानखेड़े में इस जीत का जश्न मनेगा.
T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया भारत लौट आई है. बारबाडोस से उड़ान भरने के बाद भारतीय टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी. जहां सभी खिलाड़ियों को जोरदार स्वागत किया गया. दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद रोहित सेना मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां ग्रैंड जश्न की तैयारी पूरी कर ली गई है.
17 साल बाद जीता खिताब
दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 7 रन से रोमांचक जीत हासिल करते 17 साल का सूखा खत्म किया. इस टूर्नामेंट में भारत का यह दूसरा खिताब है, इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में पहला खिताब अपने नाम किया था. इस जीत के साथ 11 साल से चला आ रहा आईसीसी ट्रॉफी का सूखा भी खत्म हो गया. भारत ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी.