IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

T20 WC 2024: टीम इंडिया के वो 4 खिलाड़ी, जिनसे डरा PAK का पूर्व कप्तान! किसे बताया सबसे बड़ा खतरा

T20 World Cup 2024: अमेरिका-वेस्टइंडीज में 1 जून से होने वाले टी20 विश्व कप 2024 में विराट कोहली पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा होंगे. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने खुद इस बात को माना है.

India Daily Live

T20 World Cup 2024: 1 जून से टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होगा. टीम इंडिया 5 जून को पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी, फिर दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान से होना है. इस मैच को लेकर पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने एक बड़ा बयान दिया है.  मिस्बाह ने बताया कि आखिर क्यों पाकिस्तान की टीम ICC मैचों में भारत के खिलाफ मानसिक रूप से पिछड़ जाता है. मिस्बाह ने ये भी कहा कि इस बार अगर टीम इंडिया को हराना है तो पाकिस्तान को कड़ी मेहनत करनी होगी. 

'स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम' पर बातचीत के दौरान मिस्बाह ने कहा 'जब वर्ल्ड कप में भारत से खेलने की बात आती है तो आप इसे पाकिस्तान का दुर्भाग्य या मानसिक रुकावट कहते हैं. पाकिस्तान को बहुत कुछ करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि यह एक मजबूत गेंदबाजी क्रम और दो अच्छे स्पिनरों के साथ एक बहुत ही कुशल भारतीय टीम है.'

मिस्बाह ने टीम इंडिया की तारीफ की और उसे एक बैलेंस टीम बताया. उन्होंने कहा 'भारत के पास (जसप्रीत) बुमराह, (मोहम्मद) सिराज और हार्दिक (पांड्या) जैसे स्तरीय तेज गेंदबाज हैं. भारतीय टीम का स्तर कई गुना बढ़ गई है. मानसिक रवैया बहुत मायने रखता है और ऑस्ट्रेलिया मानसिक पक्ष को सबसे अच्छी तरह संभालता है. इस दौरान मिस्बाह ने उन 4 खिलाड़ियों के नाम भी बताए, जो पाकिस्तान के लिए खतरा होंगे. सबसे बड़ा खतरा विराट कोहली से है. 

मिस्बाह उल हक ने इन 4 खिलाड़ियों को बताया खतरनाक

  1. विराट कोहली
  2. जसप्रीत बुमराह
  3. मोहम्मद सिराज
  4. हार्दिक पांड्या

सबसे ज्यादा खतरा विराट से बताया

मिस्बाह उल हक ने विराट कोहली को बड़ा खतरा माना. मौजूदा आईपीएल में विराट के स्ट्राइक रेट पर मचे बवाल पर मिस्बाह ने कहा वह एक शीर्ष स्तरीय क्रिकेटर हैं. वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो आपको मैच जिता सकते हैं, स्ट्राइक रेट मायने नहीं रखता. अच्छे खिलाड़ी इन आलोचनाओं से प्रेरणा लेते हैं.

विराट कोहली बड़े मौकों पर दबाव नहीं, प्रेरणा लेते हैं- मिस्बाह

मिस्बाह उल हक ने कहा टी20 विश्व कप 2024 में विराट कोहली एक बड़ा कारक बनने जा रहे हैं. उन्होंने कई बार पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाया है. उनका मानसिक रूप से पाकिस्तान पर दबदबा है. वह बड़े मौकों से प्रेरणा लेते हैं, दबाव नहीं. विराट कोहली का प्रभाव निश्चित रूप से होगा.'

विश्व कप में IND vs PAK हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैचों की बात करें तो यह दोनों टीमें अब तक 7 दफा आमने-सामने आ चुकी हैं. इस दौरान पाकिस्तान भारत को सिर्फ 1 ही बार  हरा पाया है. उसने साल 2021 में दुबई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट से मात दी थी. बाकी 6 मैचों में टीम इंडिया ने धूल चटाई थी.