T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2024 Final: इन 10 सूरमाओं के बीच है असली जंग, तगड़े फॉर्म में चल रहे सभी धुरंधर

T20 World Cup 2024: जिस पल का सभी को इंतजार था वो घड़ी आ गई है. आज इस विश्व कप सबसे बड़ा यानी फाइनल मुकाबला है. भारत और साउथ अफ्रीका ने अजेय रहते हुए खिताबी जंग के लिए खुद को तैयार किया है. एक कड़े इम्तिहान के बाद दोनों टीमें यहां तक पहुंची हैं. बारबाडोस में होने वाले इस फाइनल में दोनों टीमें जीत के लिए दम लगाने वाली हैं. इस मुकाबले में दोनों तरफ से 10 खिलाड़ियों के बीच अलग ही बैटल दिखेगी.

Twitter
Bhoopendra Rai

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में आज सबसे बड़ा मुकाबला यानी फाइनल होना है. बारबाडोस में आज रात 8 बजे से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह खिताबी भिड़ंत होगी. यहां जो भी बढ़िया खेलेगा जीत का सेहरा उसके सिर बंधेगा. भारत और साउथ अफ्रीका इस सीजन की सबसे मजबूत टीमें साबित हुई हैं. दोनों ने एक भी मैच नहीं हारा. अजेय रहते हुए वे यहां तक पहुंची हैं. यही वजह है कि यह मैच रोमांचक होने की उम्मीद है. फाइनल में दोनों टीमों के 10 खिलाड़ियों के बीच रियल बैटल होगी, इसमें जो भी खिलाड़ी बाजी मारेंगे, उनकी टीम की जीत तय हो जाएगी. नीचे पढ़िए आज जिन 10 खिलाड़ियों के वर्सेस की जंग है.



4. जसप्रीत बुमराह vs एनरिक नॉर्टजे

इस सीजन बुमराह ने जहां भारत के लिए कमाल की गेंदबाजी की तो वहीं नॉर्टजे ने अफ्रीका के लिए जलवा दिखाया. यह दोनों ही गेंदबाज अपनी-अपनी टीम के लिए जरूरत पड़ने पर विकेट लेते आए हैं. आज जब फाइनल में दोनों टीमों आमने-सामने होंगी तो इन गेंदबाजों के बीच अलग ही बैटल चल रही होगी. बुमराह के नाम इस सीजन 7 मुकाबलों में बुमराह 4.12 की इकॉनमी के साथ 13 विकेट हैं, जबकि अपनी गति से कहर बरपाने वाले नॉर्टजे ने  8 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं.

5. अर्शदीप सिंह vs कगिसो रबाडा

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के इन स्टार गेंदबाजों के बीच बैटल रहने वाली है. अर्शदीप इस सीजन भारत के लिए टॉप विकेट टेकर हैं, जबकि रबाडा भी अफ्रीका के लिए दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं. अर्शदीप ने 7 मैचों में 15 विकेट लिए हैं, जबकि रबाडा इस सीजन अब तक 8 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं.