Team India का हेड कोच बनने के लिए होनी चाहिए यह 4 चीजें, 27 मई है अप्लाई की आखिरी डेट

Team India New Coach: बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पिछले दिनों कहा था कि द्रविड़ चाहें तो कोच पद के लिए फिर से अप्लाई कर सकते हैं. 

India Daily Live

Team India New Coach: 1 जून से टी20 विश्व कप 2024 होना है. इससे पहले  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन मंगवाए हैं. सोमवार देर रात बोर्ड ने केंडीडेट्स के लिए एक विज्ञापन जारी किया, जिसमें बताया गया है कि उम्मीदवार 27 मई को शाम 6 बजे तक इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 

फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं, जिनका कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद खत्म हो जाएगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि विश्व कप के दौरान ही नए हेड कोच का सिलेक्शन हो जाएगा. नए कोच का कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा.

2007 तक भारत खेलेगा आईसीसी के 5 टूर्नामेंट

टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 के बाद 2027 तक ICC के 5 टूर्नामेंट खेलने हैं.  जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी, टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2 साइकिल भी शामिल हैं. 

टीम इंडिया के हेड कोच के क्वालिफिकेशन के लिए रखी गईं शर्तें

  1. कम से कम 30 टेस्ट और 50 वनडे खेलने का अनुभव.
  2. फुल मेंबर टेस्ट प्लेइंग टीम को कम से कम 2 साल तक कोचिंग देने का अनुभव हो.
  3. एसोसिएट देश, IPL टीम, इंटरनेशनल लीग, फर्स्ट क्लास टीम, नेशनल ए टीम में से किसी को 3 या उससे ज्यादा साल तक कोचिंग दी हो.
  4. BCCI के कोचिंग लेवल-3 का सर्टिफिकेट होना चाहिए, साथ ही उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए.

नवंबर 2021 में हेड कोच बने थे द्रविड़

मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में यह जिम्मेदारी मिली थी, तब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. फिर टीम ने साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में में सेमीफाइनल तक  का सफर तय किया था, 2023 वनडे विश्व में टीम फाइनल में हारी. 

द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया की एकमात्र कामयाबी 2023 में एशिया कप के रूप में आई, जब भारत ने मेजबान श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था.