'मेरे 7 रन काफी इम्पोर्टेन्ट थे...', चहल टीवी पर बैठे IND-PAK मैच के तीन सितारे
चहल टीवी एक बार फिर से लौट आया है. भारत-पाकिस्तान के मैच के बाद चहल ने ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज से बात की. इस मैच में तीनों ने कमाल का प्रदर्शन कर टीम इंडिया को जीत दिलाई.
टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंद दिया. हाईबोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराया. नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर इंडिया ने पाकिस्तान को 119 रन नहीं बनाने दिए. ये स्कोर छोटा लग रहा था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इसे डिफेंड कर के इतिहास रच दिया. पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 113 रन ही बना सकी. लंबे वक्त के बाद चहल टीवी की वापसी हुई है. भारत-पाकिस्तान मैच के बाद चहल ने मैच के हीरो से बात की.
मैच में भले ही युजवेंद्र चहल नहीं खेले लेकिन वो कई मौकों पर फील्ड में ड्रींक लेकर जाते दिखे. चहल टीवी में महामुकाबले के तीन सितारों से बात हुई. ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने ने अपनी-अपनी बात रखी. चहल ने सबसे पहले अक्षर से पूछा कि बापू आप चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने गए उस समय आपके मन में क्या चल रहा था? इसपर हंसते हुए अक्षर ने कहा कि मेरे पास सोचने का समय नहीं था, जब मुझे पता चला कि मैं चौथे नंबर पर जा रहा हूं तब मैं थोड़ा हैरान था, लेकिन मैदान में पंत मेरे साथ था तो हम एक दूसरे से बात कर रहे थे.
सिचुएशन के बारे में सोचने के समय नहीं मिला-अक्षर पटेल
अक्षर पटेल ने कहा कि हम सिचुएशन के बारे में बात ही नहीं कर रहे थे. इधर-उधर की बातें और मजाक कर रहे थे. अपनी बॉलिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि रन कम थे और इमाद के समाने जब मैं बॉलिंग कर रहा था उस समय यह ही प्लान था मुझे मीडविकेट पर छक्का नहीं खाना है, अगर बैट्समन कट या कवर के ऊपर से मारता है वो चलेगा. इसलिए मैं एक ही एंगल से शरीर के दूर गेंद डाल रहा था.
ऋषभ पंत ने खेली थी 31 गेंदो में 42 रन की पारी
एक्सीडेंट के बाद वापसी करते हुए ऋषभ पंत ने शानदार खेल दिखाया. पंत ने कहा कि दो विकेट जल्दी गिर गए उसके बाद मैं सोच नहीं रहा था बस पॉजिटीव माइंड सेट से खेल रहा था. जब अक्षर आया तो हमने बात कर के खुद का कॉम कर रहे थे. इंडिया-पाकिस्तान मैच में वापसी करना मेरे लिए बड़ी बात है. न्यूयॉर्क के नसाउ स्टेडियम में हुए भारत-पाकिस्तान मैच में भारत ने दो विकेट जल्दी खो दिए. इसके बाद मैदान पर उतरे ऋषभ पंत ने 31 गेंदो में 42 रन की पारी खेलकर टीम को 119 के सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया.
'मेरे 7 रन काफी इम्पोर्टेन्ट थे'
जब चहल ने मोहम्मद सिराज से उनकी बल्लेबाजी के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि मेरे 7 रन काफी इम्पोर्टेन्ट थे, ये अंत में साबित हो गया. मैंने नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की थी और में बल्ले से अच्छा कर सकता हूं, गेंदबाजी के बारे में सिराज ने कहा कि मैं कुछ ज्यादा करने की ट्राई नहीं कर रहा था. बस एक प्लान पर स्टीक था और उसे बंधरकर गेंदबाजी कर रहा था.