Sports Ki Taza Khabar: सूर्या की सर्जरी सफल, ZIM vs SL के बीच तीसरा टी20 आज, AFC एशियन कप में भारत खेलेगा दूसरा मैच

Sports Ki Taza Khabar 18 January 2024: 18 जनवरी को खेल जगत में क्या कुछ खास है. इंडिया डेली लाइव के इस पेज पर आपको जरूरी खबरें दी गई हैं.

Bhoopendra Rai

Sports Ki Taza Khabar 18 January 2024: नमस्कार इंडिया डेली लाइव के इस पेज पर आपका स्वागत है. आज खेल जगत में काफी कुछ खास है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबज सूर्यकुमार यादव की हर्निया सर्जरी सफल रही है. आज श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाना है. इधर AFC एशियन कप में भारतीय फुटबॉल टीम अपना दूसरा मुकाबला उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. जानिए खेल जगत में और क्या कुछ होने वाला है खास...

1. Surya Kumar Yadav: सफल रही सूर्या की सर्जरी, IPL खेलेंगे या नहीं? जानें कब तक होगी वापसी

टीम इंडिया के फैंस के लिए गुड न्यूज है. जल्द ही सूर्यकुमार यादव एक्शन में दिखेंगे. उन्होंने हर्निया की सर्जरी करा ली है, जो सफल रही. उन्हें ठीक होने में 1 महीने का वक्त लगेगा. क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें..

2. ILT20: दूसरे सीजन की प्राइज मनी का ऐलान, चैंपियन टीम को मिलेंगे इतने करोड़, 19 जनवरी से टूर्नामेंट का होगा आगाज

यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) का दूसरा सीजन 19 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. लीग ऑफिसियल्स ने दूसरे सीजन के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है. क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें

3. IND vs AFG: हिटमैन ने तोड़ डाला MS Dhoni का ये महा रिकॉर्ड, बेंगलुरु में 5 कीर्तिमान बनाकर रचा इतिहास

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु में खेला गया सीरीज का आखिरी मुकाबला सांसें रोक देने वाला था. इस मैच में टीम इंडिया ने दूसरे सुपर ओवर में जीत दर्ज की. रोहित शर्मा ने 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

इन खबरों पर रही सबकी नजर

  1. वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 188 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन 7 विकेट खोकर 235 रन बना चुकी है.
  2. आज श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाना है. 
  3. AFC एशियन कप में भारतीय फुटबॉल टीम अपना दूसरा मुकाबला उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. 
  4. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का केस दायर किया गया था, जिस पर आज सुनवाई होनी है.