T20 World Cup 2026

RSA vs BAN: दक्षिण अफ्रीका ने पलट दी हारी हुई बाजी, रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 4 रनों से हराया

टी20 वर्ल्ड कप के 21वें मुकाबले में साउथ अफ्रीफा ने बांग्लादेश को चार रनों से हरा दिया. एक समय में बांग्लादेश के लिए जीत बेहद आसान लग रही थी लेकिन अफ्रीका ने अंत समय में बाजी पलट दी.

Social media
India Daily Live

South Africa vs Bangladesh: अमेरिका के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के 21वें मुकाबले में साउथ अफ्रीफा ने बांग्लादेश को चार रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में मैच की आखिरी गेंद तक रोमांच बना रहा. बांग्लादेश के फैंस मैच की आखिरी गेंद पर छक्के की दुआ मांग रहे थे लेकिन ऐसा हो न सका. 

अफ्रीका ने बनाए मात्र 113 रन

शुरुआत से बात करते हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर मात्र 113 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डी कॉक (18),  रीज़ा हेंड्रिक्स (0), मार्कराम (4), ट्रिस्टन स्टब्स (0), क्लासेन ने सर्वाधिक (46), डेविड मिलर (29), मार्को जानसन नाबाद (5) और महाराज ने नाबाद 4 रन बनाए.

जीतते-जीतते हार गई बांग्लादेशी टीम

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम से उम्मीद की जा रही थी कि वह इस आसान से लक्ष्य को आसानी से ही हासिल कर लेगी लेकिन फिर एक बार बांग्लादेश ने अपने फैंस को निराश किया. जीत की दहलीज तक पहुंचते-पहुंचते बांग्लादेश की टीम लड़खड़ा गई और इस मुकाबले को गंवा बैठी.

बांग्लादेश की बल्लेबाजी की बात करें तो तंज़ीद हसन (9), नजमुल हुसैन शान्तो (14), लिटन दास (9), शाकिब अल हसन (3), तौहीद हृदयोय (37), महमूदुल्लाह (20), जेकर अली (8), रिशद हुसैन (0), तस्कीन अहमद ने नाबाद (1) रन बनाया. गेंदबाजी की बात करें तो साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट केशव महाराज ने झटके, कगिसो रबाडा ने 2 और एनरिक नॉर्टजे ने 2 विकेट झटके.