टेस्ट में 'प्रिंस' का जलवा, शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा शानदार शतक, कोहली-सचिन के इस एलीट क्लब में मारी एंट्री

शुभमन गिल ने एक बार फिर अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाकर अपनी बेहतरीन फॉर्म को फिर साबित किया.

X
Ashutosh Rai

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकार बोला. उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह विराट के असली सक्सेसर हैं. पिछले कुछ महीनों में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले गिल से भारतीय टीम को बहुत उम्मीदें थी. उन सभ उम्मीदों पर शुभमन खरे उतरें. इंजरी के बाद इस टेस्ट मैच में शुभमन ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम कर दिया.

138 गेंदों में पूरा किया यादगार शतक

भारत के 2 विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल मैदान पर उतरे. इसके बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया. 11 चौके और एक शानदार छक्का लगाकर 138 गेंदों में शतक पूरा करते हुए भारत को मजबूत मोड़ पर खड़ा कर दिया. अफगानिस्तान के गेंदबाज लगातार लाइन और लेंथ बदलते रहे लेकिन शुभमन के आगे कोई पैतरा काम नहीं आया.

विराट, सचिन की लिस्ट में हुए शामिल

टेस्ट कप्तान बनने के बाद गिल ने दिखा दिया की वो पिछले भारतीय कप्तानों से कम नहीं है. उन्होंने टेस्ट कप्तान के तौर पर अब अपना छठा शतक लगा दिया. इसके बाद वह विराट, सचित जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए. महज 26 साल की उम्र में गिल का इस सूची में शामिल होना भारतीय टीम के भविष्य के लिए लाभदायक होगा.

  • विराट कोहली – 20 टेस्ट शतक
  • सुनील गावस्कर – 11 टेस्ट शतक
  • मोहम्मद अज़हरुद्दीन – 9 टेस्ट शतक
  • सचिन तेंदुलकर – 7 टेस्ट शतक

रन मशीन गिल

IPL 2026 में शुभमन गिल का बल्ला लगातार रन बरसा रहा था. गुजरात टाइटंस के लिए उन्होंने 16 मैचों में 732 रन बनाए और टीम को फाइनल तक पहुंचाया. गिल ने अपने शतक से उन आलोचकों का मोहतोड़ जवाब दिया, जिन्होंने उनकी टेस्ट कप्तानी पर सवाल उठाए थे.