IPL 2026

पंजाब के सरपंच साहब ने एक महीने बाद दिलाई PBKS को जीत, तोड़ा दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड, कोहली-सहवाग के क्लब में हुए शामिल

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर बीती शाम लखनऊ में अपने बल्ले से शोर मचाया. उन्होंने लखनऊ को उनके ही घर में बहुत ही अदब के साथ 7 विकेट से हराया. श्रेयस  अय्यर की कप्तानी पारी की बदौलत पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस में अभी भी जिंदा है.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली:  पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर बीती शाम लखनऊ में अपने बल्ले से शोर मचाया. उन्होंने लखनऊ को उनके ही घर में बहुत ही अदब के साथ 7 विकेट से हराया. श्रेयस  अय्यर की कप्तानी पारी की बदौलत पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस में अभी भी जिंदा है. श्रेयस अय्यर ने शनिवार, 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया. अय्यर ने लखनऊ में 101 रनों की नाबाद पारी खेली. अय्यर ने इसके साथ ही इतिहास रच दिया. 

श्रेयस ने IPL में इतिहास रचा

लखनऊ के खिलाफ शनिवार को पंजाब किंग्स को जीत के लिए अंत में 35 रनों की आवश्यकता थी. तब पंजाब के सरपंच ने अपनी काबिलीयत का प्रदर्शन किया और 18वें ओवर में आखिरी रन बनाए और इसके साथ ही अपना पहला IPl शतक भी पूरा किया. अंत में टीम को जीत के लिए 3 रनों की आवश्यकता थी. 

अय्यर ने मोहसिन खान की गेंद पर काउ कॉर्नर के ऊपर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और टीम को जीत दिलाई. और इसके साथ वह अब भारतीय लीग में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं.

IPL में नंबर 4 या उससे नीचे पोजिशन में कप्तानों का सर्वश्रेष्ठ स्कोर

  • श्रेयस अय्यर: 2026 में PBKS vs LSG के लिए 101* रन
  • दिनेश कार्तिक: 2019 में KKR vs RR के लिए 97* रन
  • रियान पराग: 2025 में RR vs KKR के लिए 95 रन
  • रोहित शर्मा : 2018 में MI vs RCB के लिए 94 रन.
  • रियान पराग: 2026 में RR vs DC के लिए 90 रन.

कोहली-सहवाग के क्लब में हुए शामिल

श्रेयस ने शतक लगाकर कप्तानों की उस विशिष्ट सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है. सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए IPL में शतक लगाने वाले वह तीसरे कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली जैसे दिग्गज कप्तानों ने यह कारनामा किया है.

सहवाग ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की कप्तानी करते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 176 रनों का पीछा करते हुए 119 रन बनाए थे. वहीं, कोहली ने 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ आरसीबी को जीत दिलाने में नाबाद 108 रन बनाए थे.