T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: पहले ही दिन हवा में उड़ते हुए हेटमायर ने किया करिश्मा! वीडियो देखकर आप भी कहेंगे 'वाह हैटमायर वाह'

T20 World Cup 2026 में पहले ही दिन दर्शकों को कैच ऑफ द टूर्नामेंट मिल गया. शिमरोन हेटमायर ने ऐसा करनामा करके दिखाया कि पूरा सोशल मीडिया रिपीट पर वीडियो देख रहा है.

X
Ashutosh Rai

कोलकाता: T20 World Cup 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ है. टूर्नामेंट के दूसरे ही मैच में क्रिकेट फैंस को वह देखने को मिल गया, जिसके लिए T20 क्रिकेट जाना जाता है. अद्भुत फील्डिंग और रोमांच का अद्भुत मिश्रण. शनिवार को वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर ने एक ऐसा कैच लपका, जिसे देखकर दुनिया सन्न रह गई. सोशल मीडिया पर फैंस अभी से इसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट का दावेदार बता रहे हैं.

मैदान पर हुआ अजूबा

स्कॉटलैंड की पारी के दौरान वेस्टइंडीज के गेंदबाज दबाव बना रहे थे. तभी एक स्कॉटिश बल्लेबाज ने हवा में करारा शॉट खेला. गेंद बाउंड्री की तरफ रॉकेट की रफ्तार से जा रही थी. ऐसा लग रहा था कि यह या तो छक्का होगा या नो-मैन्स लैंड में गिरेगा, लेकिन बाउंड्री लाइन पर तैनात हेटमायर के इरादे कुछ और ही थे.

गेंदबाजी में भी बरपाया कहर

मैच का हाल सिर्फ फील्डिंग ही नहीं, वेस्टइंडीज ने गेंदबाजी में भी कहर बरपाया. रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक और हेटमायर के इस जादुई कैच की बदौलत विंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हरा दिया. मैच खत्म होने के बाद भी हर किसी की जुबान पर सिर्फ हेटमायर का वह सुपरमैन कैच ही है.