SA vs BAN: फिर फ्लॉप हुआ साउथ अफ्रीका का बैटिंग ऑर्डर, बांग्लादेशी गेंदबाजों ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
SA vs BAN, T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्वकप 2024 में कई उलटफेर वाले मैच अब तक देखे जा चुके हैं और सोमवार को न्यूयॉर्क में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टूर्नामेंट के 21वें मैच में एक बार फिर वैसा ही उलटफेर होने की उम्मीद नजर आ रही है.
SA vs BAN, T20 World Cup 2024: न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 विश्वकप के 21वें मैच में एक बार फिर से साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने निराश करने का काम किया जिसके चलते टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रोटीज टीम 114 रन के स्कोर पर ही पहुंच सकी.
फिर ताश के पत्तों की तरह बिखरा साउथ अफ्रीका का टॉप ऑर्डर
साउथ अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन (46), डेविड मिलर (29) और क्विंटन डिकॉक (18) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहांई के आंकड़े को पार नहीं कर सका. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार आगाज करते हुए पावरप्ले में ही साउथ अफ्रीका के 4 विकेट झटक लिए थे. नीदरलैंड्स की तरह ही बांग्लादेश के खिलाफ भी साउथ अफ्रीका की टीम का टॉप ऑर्डर यहां पर बिखरता नजर आया.
मिलर-क्लासेन ने फिर बचाई जान
नीदरलैंड्स के मैच की तरह ही यहां भी साउथ अफ्रीका के लिए मिलर और क्लासेन संकटमोचक साबित हुए और पांचवे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी कर डाली. हालांकि डेथ ओवर्स में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने फिर से वापसी की और साउथ अफ्रीका की टीम को निर्धारित 20 ओवर्स में 113 रन के स्कोर पर रोक दिया. इस दौरान बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के 6 विकेट झटके. भले ही नतीजे के लिए मैच की दूसरी पारी का इंतजार करना होगा लेकिन न्यूयॉर्क के मैदान पर इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई.
आइये एक नजर बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए इस मैच की पहली पारी के दौरान बने रिकॉर्ड्स पर डालते हैं-
टी20 विश्वकप (पूर्ण सदस्य टीम) में सभी 20 ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए सबसे कम स्कोर
- 93/8 जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका हंबनटोटा 2012
- 110/7 भारत बनाम न्यूजीलैंड दुबई 2021
- 113/6 दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश न्यूयॉर्क 2024*
- 113/7 पाकिस्तान बनाम भारत न्यूयॉर्क 2024
- यह बांग्लादेश के खिलाफ 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम स्कोर है और टी20 विश्व कप में उनका सबसे कम स्कोर है.
टी20 विश्वकप में न्यूयॉर्क में पहले बल्लेबाजी करने वाले कुल स्कोर
- 77 श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका (हारे)
- 96 आयरलैंड बनाम भारत (हारे)
- 137/7 कनाडा बनाम आयरलैंड (जीते)
- 103/9 नीदरलैंड्स बनाम दक्षिण अफ्रीका (हारे)
- 119 भारत बनाम पाकिस्तान (जीते)
- 113/6 दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (?)
टी20 विश्वकप में पांचवें विकेट या उससे कम के लिए सबसे लंबी साझेदारी (गेंदों के हिसाब से)
- 79 हेनरिक क्लासेन - डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश न्यूयॉर्क 2024
- 78 विराट कोहली - हार्दिक पांड्या बनाम पाकिस्तान मेलबर्न 2022
- 75 मिस्बाह - शोएब मलिक बनाम ऑस्ट्रेलिया जोहान्सबर्ग 2007
टी20 में दक्षिण अफ्रीका के लिए पांचवें विकेट या उससे कम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी विश्वकप
- 79 हेनरिक क्लासेन - डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश न्यूयॉर्क 2024
- 69 मार्क बाउचर - एल्बि मोर्केल बनाम इंग्लैंड डरबन 2007
- 65 ट्रिस्टन स्टब्स - डेविड मिलर बनाम नीदरलैंड्स न्यूयॉर्क 2024
टी20 विश्वकप में पावरप्ले में बांग्लादेश द्वारा लिए गए चार विकेट
- 17/4 बनाम पीएनजी अल अमराट 2021
- 32/4 बनाम नीदरलैंड्स होबार्ट 2022
- 36/4 बनाम जिम्बाब्वे ब्रिसबेन 2022
- 25/4 बनाम साउथ अफ्रीका न्यूयॉर्क 2024 *
टी20 विश्वकप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे कम पावरप्ले स्कोर
- 16/4 बनाम नीदरलैंड्स न्यूयॉर्क 2024
- 24/3 बनाम भारत पर्थ 2022
- 25/4 बनाम बांग्लादेश न्यूयॉर्क 2024 *
- 27/2 बनाम साउथ अफ्रीका न्यूयॉर्क 2024
और पढ़ें
- 'आप मौत के जबड़े से भी...' पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन के लिए रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत की तारीफ में पढ़े कसीदे
- डर गया पाकिस्तान? आगे बढ़कर की लाहौर सौंपने की पेशकश! चैम्पियन्स ट्रॉफी से पहले PCB का बड़ा फैसला
- भारत-पाक का मैच देखने गए थे, वापस ही नहीं लौटे,कौन थे अमोल काले जिनके निधन से सदमे में है भारतीय क्रिकेट