रोहित शर्मा परिवार संग पहुंचे तिरूपति बालाजी, एशिया कप की जीत को लेकर लिया आशीर्वाद
Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ तिरूपति बालाजी दर्शन करने पहु्ंचे हैं.
नई दिल्ली : भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ तिरूपति बालाजी दर्शन करने पहु्ंचे हैं. बताया जा रहा है हिटमैन आने वाले एशिया कप से पहले जीत का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं. इस दौरान रोहित के साथ उनकी पत्नि ऋतिका सजदेह और बेटी भी नजर आईं.
एशिया कप की तैयारियों में जुटी है भारतीय टीम
30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप को लेकर पूरी भारतीय टीम तैयारियों में जुटी हुई है. इससे पहले ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा तिरूपति बालाजी दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए हैं. रोहित के पहुंचे पर उनके प्रशंसकों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी उज्जैन स्थित महाकाल दर्शन करने के लिए अपनी पत्नि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संग पहुंचे थे.
वेस्टइंडीज दौरे को लेकर कही यह बात
बालाजी में दर्शन के बाद रोहित शर्मा ने भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के बारे में कहा कि तिलक अच्छा खेल रहे हैं. उनको मैं 2 साल से देख रहा हूं. वह अपने खेल से उम्र से ज्यादा मैच्योर नजर आ रहे हैं. तिलक से मैंने जब बात किया तो वह बल्लेबाजी के कई तरीके जानते हैं. जिसके कारण पूरे खेल को बहुत अच्छे से समझते है. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के जीत के लिए कहा कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे से सीरीज जीतकर ही लौटेगी.
इसे भी पढे़ं- IND vs WI : निर्णायक मुकाबले में भारत ने जीता टॉस, पहले करेगा बल्लेबाजी