Weather IMD US Israel Iran War

IPL 2026: रोहित शर्मा के नाम हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, सुनील नरेन और दिनेश कार्तिक को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास में ण्क शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

X
Ashutosh Rai

MI VS RR: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा शुरुआती ओवर में ही बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए. आउट होने के बाद ही रोहित के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के साथ बराबरी कर ली है. वहीं इस साल रोहित ने सिर्फ 283 रन बनाकर अपने फैंस को निराश कर दिया.

रोहित शर्मा के नाम हुआ रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पारी के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को आउट कर दिया. रोहित चार गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके. इसी के साथ आईपीएल में उनके नाम अब 19 डक दर्ज हो गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के नाम था. रोहित ने इस मामले में सुनील नरेन और दिनेश कार्तिक को भी पीछे छोड़ दिया. उनके नाम 18-18 बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड है.


राजस्थान रॉयल्स ने बदली मैच की तस्वीर

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत पूरी तरह मजबूत नहीं रही. टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जल्दी आउट हो गए. वहीं यशस्वी जायसवाल अच्छी शुरुआत के बावजूद लंबी पारी नहीं खेल सके. कप्तान रियान पराग भी सेट होने के बाद विकेट गंवा बैठे. हालांकि, बीच के ओवरों में ध्रुव जुरेल ने संभलकर बल्लेबाजी की और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. बाद के ओवरों में दासुन शनाका और जोफ्रा आर्चर ने तेजी से रन जोड़कर राजस्थान को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

मुंबई की गेंदबाजी पर उठा सवाल

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज शुरुआती विकेट लेने के बावजूद रन रोकने में नाकाम रहे. आखिरी पांच ओवरों में राजस्थान ने तेजी से रन बनाए. आर्चर और जडेजा ने छोटे-छोटे गैप का फायदा उठाकर तेज रन बटोरे. मुंबई की फील्डिंग भी दबाव में बिखरी हुई दिखाई दी. टीम के गेंदबाजों ने कई मौकों पर गलत लाइन-लेंथ डाली.