IPL 2026: 31 मई को RCB बनाम GT, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा फाइनल
2026 इंडियन प्रीमियर लीग के बड़े फाइनल की तैयारियों हो चुकी हैं और मंच भी पूरी तरह तैयार है। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) से होगा.
नई दिल्ली: 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के बड़े फाइनल की तैयारियों हो चुकी हैं और मंच भी पूरी तरह तैयार है। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) से होगा. गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर 2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस राउंड में जीत हासिल की। वहीं, GT ने भी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
RCB और GT ने फाइनल में बनाई अपनी जगह:
बता दें कि RCB पहले ही क्वालिफायर 1 जीतकर क्वालिफाई कर चुकी थी. ऐसे में यह माना जा सकता है कि RCB के लिए यह अपना पहला IPL ट्रॉफी जीतने का एक सुनहरा मौका है. फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि विराट कोहतली और रजत पाटीदार फाइनल में बेहतर परफॉर्म करेंगे। वहीं, गुजरात टाइटंस ने एक बार फिस से ये साबित कर दिया है कि IPL में शामिल होने के बाद से वो सबसे मजबूत टीमों में से एक बन चुकी है। पूरे सीजन शुभमन गिल ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है।
खचाखच भरा होगा स्टेडियम:
इस ब्लॉकबस्टर मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के हजारों की तादाद में लोगों के आने की संभावना है। दोनों ही टीमें अपने बेस्ट फॉर्म में होंगी। RCB के लिए, यह एक ऐतिहासिक अवसर है. टीम ने पहले कभी IPL टाइटल नहीं जीता है। हालांकि, फैन्स ये उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार RCB ट्रॉफी लेकर जाएगी। वहीं, गुजरात टाइटंस अपना दूसरा टाइटल जीतना चाहती है, जिसके लिए वो काफी ज्यादा तैयारी कर रही है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम:
रजत पाटीदार, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, क्रुणाल पंड्या, वेंकटेश अय्यर, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, विक्की ओस्टवाल, रिचर्ड ग्लीसन, सात्विक देसवाल, अभिनंदन सिंह, रसिख सलाम दार
गुजरात टाइटन्स (जीटी) टीम:
शुबमन गिल, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कॉनर एस्टरहुइजन, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, राशिद खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, मानव सुथार, जेसन होल्डर, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, गुरनूर बराड़, जयंत यादव
और पढ़ें
- GT vs RR Qualifier 2: राजस्थान को रौंदकर फाइनल में पहुंची गुजरात, RCB से होगी खिताबी जंग
- GT vs RR Qualifier 2: दूसरी बार हाथ से छूटा बल्ला, स्टंप से लगकर आउट..., साई सुदर्शन फिर हुए हिट विकेट, देखें VIDEO
- GT vs RR Qualifier 2: वैभव चूके, शुभमन ने जड़ दिया शतक, क्वालिफायर-2 में 'प्रिंस' ने दिखाई अपनी क्लास