IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

धोनी-रोहित से लेकर मलिंगा तक, R Ashwin की बेस्ट IPL Playing 11 में शामिल हैं ये दिग्गज

All Time IPL Playing 11: आर अश्विन आईपीएल में 2008 से ही खेल रहे हैं. उनके पास इस लीग का अपार अनुभव है. अपने आईपीएल करियर में इस दिग्गज ने 221 मैचों में 180 विकेट निकाले हैं. बल्ले से 800 रन भी किए. उन्होंने इस लीग की बेस्ट प्लेइंग 11 चुनी है, जिसमें खुद को जगह नहीं दी.

Twitter
India Daily Live

All Time IPL Playing 11: टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन आईपीएल 2025 में एक बार फिर जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. कई सालों से इस लीग में शानदार बॉलिग करने वाले अश्विन पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे. उन्होंने इस लीग के इतिहास की बेस्ट प्लेइंग 11 चुनी है, जिसमें एक से बढ़कर एक दिग्गजों को जगह दी है. अश्विन ने टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी को अपनी प्लेइंग 11 का विकेटकीपर और कप्तान बनाया है.

महेंद्र सिंह धोनी को आर अश्विन ने इसलिए कप्तान बनाया है, क्योंकि उनके नाम आईपीएल में 5 ट्रॉफी हैं. कप्तान रहते हुए उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब दिलाए हैं. हालांकि रोहित शर्मा भी मुंबई के लिए बतौर कप्तान 5 ट्रॉफी जीत चुके हैं, लेकिन आर अश्विन की नजर में कैप्टन कूल ज्यादा बेहतर हैं.

4 विदेशी दिग्गजों को दी जगह

आर अश्विन ने अपनी बेस्ट आईपीएल प्लेइंग 11 में 4 विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी है, जिसमें एबी डिविलियर्स, राशइद खान, सुनील नरेन और लसिथ मलिंगा का नाम है.



ऐसी है आर अश्विन की बेस्ट आईपीएल प्लेइंग 11

ओपनर- रोहित शर्मा और विराट कोहली
मिडिल ऑर्डर-सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, एबी डिविलियर्स
विकेटकीपर/कप्तान- एमएस धोनी
स्पिनर/ऑलराउंडर- राशिद खान, सुनील नरेन
तेज गेंदबाज-भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा.