US Israel Iran War

'आप मौत के जबड़े से भी...' पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन के लिए रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत की तारीफ में पढ़े कसीदे

रविवार को अमेरिका में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में ऋषभ पंत ने शानदार 42 रनों की पारी खेली साथ ही विकेट के पीछे 3 महत्वपूर्ण कैच पकड़े थे जिन्होंने मैच का रुख पलटने में बड़ी भूमिका निभाई.

BCCI
India Daily Live

T20 World Cup: टी-20 विश्व कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेल गए महामुकाबले में  भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को धूल चटा दी. वैसे तो भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला हमेशा ही रोमांच से भरा होता है लेकिन ये मैंच इतना रोमांचक रहेगा इसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं रही होगी. एक बार जब सभी को भारत की हार साफ दिखाई देने लगी थी तभी भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा दम भरा कि पाकिस्तान को बेदम कर दिया.

वैसे तो मैन ऑफ द मैच का खिलाब जसप्रीत बुमराह को दिया गया लेकिन इस मैच में ऋषभ पंत ने जो योगदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता. पहले पंत ने अपने बल्ले से कमाल दिखाया और फिर फील्डिंग में. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए  इस लो स्कोरिंग मैंच में भारत की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 गेदों में महत्वपूर्ण 42 रन बनाए और जब फील्डिंग की बारी आई तो ऋषभ ने विकेट के पीछे 3 बेहतरीन केच लपके और मुकाबले का रुख भारत की ओर मोड़ दिया.

रवि शास्त्री ने पंत को दिया बेस्ट फील्डर का पुरस्कार
 
मैच खत्म होने के बाद भारत के पूर्व मुख्य कोच रहे रवि शास्त्री को ड्रेसिंग रूम में बुलाया गया और उनके हाथों पंत को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया. बाद में शास्त्री ने कहा कि दिसंबर 2022 में जब उन्होंने पंत के एक्सीडेंट की खबर सुनी थी तो वह रोने लगे थे.

'पंत के एक्सीडेंट की खबर सुनकर रो पड़ा था'

एक वीडियो संदेश में रवि शास्त्री ने कहा, 'पंत के लिए कुछ भी कहने से पहले मैं कहना चाहूंगा कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. जब मैंने पंत के एक्सीडेंट के बारे में सुना था तो मैं रो पड़ा था. जब मैंने उन्हें अस्पताल में देखा तो यह मेरे लिए बहुत बदतर स्थिति थी. वहां से वापसी करना और भारत-पाकिस्तान जैसे ए जोन के बड़े खेल में प्रदर्शन करना दिल छू लेने वाला है.'

शास्त्री ने पंत की तारीफ में आगे कहा कि हर कोई जानता है कि आप बल्लेबाजी करने में कितने सक्षम हैं. आपके पास एक्स फैक्टर है लेकिन ऑपरेशन के बाद आपने अपनी विकेटकीपिंग और मूवमेंट की रेंज को इतनी जल्दी हासिल कर लिया यह बताता है कि आपने कितनी मेहनत की है.

'आपने दिखा दिया कि आप मौत के जबड़े से भी...'

भारत के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि यह केवल आपके लिए ही नहीं उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है विपरीत परिस्थितियों से और मौत के जबड़े से भी आप जीत सकते हैं. आप हमेशा आगे बढ़ते रहें और अच्छा काम करते रहें.

भारत ने पाकिस्तान को दी 6 रनों से मात

गौरतलब है कि इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 119 रन बनाए थे, जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में मात्र 113 रन ही बना सकी और भारत ने इस रोमांचक मुकाबले को 6 रनों से जीत लिया. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के 8 मुकाबले खेले हैं जिनमें से उसे 7 में जीत और 1 में हार मिली है.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के बाद भारत दो मैचों में जीत और चार अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर है. वहीं, पाकिस्तान अमेरिका और भारत से दोनों गेम हारकर चौथे स्थान पर है.